Raag siree Raag•Guru Amardas ji•Ang 38
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, Third Mehl:
Some enjoy their Husband Lord; unto whose door should I go to ask for Him?
I serve my True Guru with love, that He may lead me to Union with my Husband Lord.
He created all, and He Himself watches over us. Some are close to Him, and some are far away.
She who knows her Husband Lord to be always with her, enjoys His Constant Presence. ||1||
O woman, you must walk in harmony with the Guru's Will.
Night and day, you shall enjoy your Husband, and you shall intuitively merge into the True One. ||1|| Pause ||
Attuned to the Shabad, the happy soul-brides are adorned with the True Word of the Shabad.
Within their own home, they obtain the Lord as their Husband, with love for the Guru.
Upon her beautiful and cozy bed, she enjoys the Love of her Lord. She is overflowing with the treasure of devotion.
That Beloved God abides in her mind; He gives His Support to all. ||2||
I am forever a sacrifice to those who praise their Husband Lord.
I dedicate my mind and body to them, and give my head as well; I fall at their feet.
Those who recognize the One renounce the love of duality.
The Gurmukh recognizes the Naam, O Nanak, and is absorbed into the True One. ||3||29||62||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
कई जीव रूपी स्त्रियाँ अपने पति-परमेश्वर के साथ सुख मान रही हैं परन्तु मैं किसके द्वार पर जाकर प्रभु-मिलन की युक्ति पूंछू ?
गुरु जी कथन करते हैं कि हे प्राणी ! तू श्रद्धापूर्वक सच्चे हृदय से अपने सतिगुरु की सेवा कर और सतिगुरु तुझ पर अपार कृपा करके तेरा परमेश्वर-पति से मिलन करवा देगा।
अकाल पुरुष समस्त जीवों का रक्षक है और उसके लिए कोई निकट एवं दूर नहीं।
जिस प्राणी ने अपने पति-परमेश्वर को पा लिया है, वह उसकी संगति का सदैव आनंद प्राप्त करता है॥ १॥
हे ज्ञानहीन प्राणी ! तू अपने गुरु की आज्ञानुसार कर्म करता रह, गुरु के उपदेशानुसार चलने से हे प्राणी !
तुझे परमात्मा का रात-दिन सुख अनुभव होगा और तू प्रभु के ह्रदय में समा जाएगा ॥ १॥ रहाउ॥
जो जीवात्माएँ गुरु-शब्दों में लीन हैं, वही सुहागिनें हैं। वे सत्यनाम से श्रृंगार करती हैं।
वे गुरु के साथ प्रेम में रहने से अपने अन्तर में हरि-रूपी वर प्राप्त कर लेती हैं।
उनकी सेज अति सुन्दर है, जिस पर परमात्मा रूपी पति से उनका मिलन होता है और उनके पास भक्ति के अमूल्य भण्डार विद्यमान होते हैं।
वह प्रीतम प्रभु जो संसार के समस्त जीवों का आश्रय है, वह उनके हृदय में निवास करता है॥ २॥
गुरु जी कथन करते हैं कि मैं उन जीवात्माओं (प्रभु-भक्तों) पर बलिहारी जाता हूँ, जो अपने स्वामी की प्रशंसा करती हैं।
मैं उन प्रभु-भक्तों पर अपना तन-मन समर्पित करता हूँ और अपना शीश निवाता(झुकता) हूँ।
जिन्होंने विषय-विकार एवं द्वैत भावना त्यागकर एक पारब्रह्म को पहचान कर अपना लिया है, वह द्वैतवाद के प्रेम को अस्वीकृत कर देते हैं।
गुरु जी वचन करते हैं कि हे नानक ! गुरु-उपदेश से ही पारब्रह्म का ज्ञान प्राप्त होता है और गुरु की कृपा से वह ईश्वर में लीन हो जाता है।॥ ३॥ २६॥ ६२॥
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment