Raag sriraag•Guru Nanak Dev ji•Ang 35
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, First Mehl, Fourth House:
Why should the created beings feel pride in their minds?The Gift is in the Hands of the Great Giver.As it pleases Him, He may give, or not give. What can be done by the order of the created beings? ||1||
He Himself is True; Truth is pleasing to His Will.The spiritually blind are unripe and imperfect, inferior and worthless. ||1|| Pause ||
The One who owns the trees of the forest and the plants of the gardenlAccording to their nature, He gives them all their names.The Flower and the Fruit of the Lord's Love are obtained by pre-ordained destiny.As we plant, so we harvest and eat. ||2||
The wall of the body is temporary, as is the soul-mason within it. The flavor of the intellect is bland and insipid without the Salt.O Nanak, as He wills, He makes things right.Without the Name, no one is approved. ||3||32||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
(दुनिया के पदार्तों का) बटवारा (की ताकत) दातार प्रभु के अपने हाथ में है। प्रभु का पैदा किया हुआ जीव अपने मन में (माया का) क्या मान कर सकता है? उसकी मर्जी है कि धन पदार्थ दे या ना दे। पैदा किये जीव के कहने से कुछ नहीं बन सकता।1।
परमात्मा सदा स्थिर रहने वाला है। उसे सदा स्थिर रहने वाला (अपना नाम) ही पसंद आता है। पर ज्ञानहीन जीव (माया की मलकियत के कारण) होछा है, सदा होछा ही रहता है (प्रभु को ये होछापन पसंद नहीं आ सकता)।1। रहाउ।
जिस परमात्मा के (पैदा किये हुए यह) पेड़-पौधे हैं वह ही इन्हें सजावट देता है। जैसी वृक्षों की असलियत होती है वैसा ही उनका नाम पड़ जाता है। (वैसे ही उनमें फल-फूल पनपते हैं)। (इस तरह जैसी) भावना के फूल (किसी मनुष्य के अंदर है) उसी अनुसार उसको जीवन फल लगता है। (उसका जीवन बनता है)। हरेक इन्सान जो कुछ खुद बीजता है, खुद ही खाता है (जैसे कर्म करता है वैसा ही जीवन बनता है)।2।
जिस मनुष्य के अंदर अन्जान मन (जीवन निर्माण करने वाला) राज-मिस्त्री (कारीगर) है, उसकी जीवन निर्माण की दीवार भी कच्ची (कमजोर) ही बनती है। उसकी अक्ल भी फीकी व उसका सारा जीवन भी फीका (बे-रसा) ही रहता है। (पर जीव के क्या बस?) हे नानक! अगर प्रभु खुद जीव के जीवन को सुधारे तोही सुधरता है। (वर्ना) प्रभु के नाम से वंचित रहके उसकी हजूरी में आदर नहीं मिलता।3।32।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Waheguru ji
ReplyDelete