Raag Sriraag•Guru Amardas ji•Ang 31
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, Third Mehl:
The self-willed manmukh performs religious rituals, like the unwanted bride decorating her body.Her Husband Lord does not come to her bed; day after day, she grows more and more miserable.She does not attain the Mansion of His Presence; she does not find the door to His House. ||1||
O Siblings of Destiny, meditate on the Naam with one-pointed mind.Remain united with the Society of the Saints; chant the Name of the Lord, and find peace. ||1|| Pause ||
The Gurmukh is the happy and pure soul-bride forever. She keeps her Husband Lord enshrined within her heart.Her speech is sweet, and her way of life is humble. She enjoys the Bed of her Husband Lord.The happy and pure soul-bride is noble; she has infinite love for the Guru. ||2||
By perfect good fortune, one meets the True Guru, when one's destiny is awakened.Suffering and doubt are cut out from within, and peace is obtained.One who walks in harmony with the Guru's Will shall not suffer in pain. ||3||
The Amrit, the Ambrosial Nectar, is in the Guru's Will. With intuitive ease, it is obtained.Those who are destined to have it, drink it in; their egotism is eradicated from within.O Nanak, the Gurmukh meditates on the Naam, and is united with the True Lord. ||4||13||46||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
श्रीरागु महला ३ ॥
स्वेच्छाचारी जीव के लिए सद्कर्म इस प्रकार व्यर्थ होते हैं, जैसे किसी दुहागिन स्त्री के तन पर किया हुआ श्रृंगार व्यर्थ है।क्योंकि उसकी शय्या पर उसका स्वामी तो आता नहीं और वह नित्य ही ऐसा करके अपमानित होती है।अर्थात्-स्वेच्छाचारी जीव द्वारा नाम-सिमरन रूपी सद्कर्म न करने पर परमात्मा उसके समीप नहीं आता और वह पति-परमात्मा का स्वरूप प्राप्त नहीं करता, क्योंकि उसे परमात्मा का घर-द्वार दिखाई ही नहीं देता ॥ १॥
हे भाई ! एकाग्र मन होकर नाम-सिमरन करो।संतों की संगति में मिल कर रहो, उस सत्संगति में नाम-स्मरण करने से आत्मिक सुख की प्राप्ति होगी॥ १॥ रहाउ॥
गुरुमुख जीव सदा सुहागिन स्त्री की भाँति होता है, क्योंकि उसने पति-परमात्मा को अपने हृदय में धारण करके रखा होता है।उसके बोल मीठे होते हैं और उसका स्वभाव विनम्र होता है, उसी कारण उस हृदय रूपी शय्या पर पति-परमात्मा का रमण प्राप्त होता है।जिनको गुरु का अनंत प्रेम प्राप्त हुआ है, वह गुरुमुख जीव सुहागिन व शोभा वाली स्त्री के समान है॥ २॥
सद्कर्मो के कारण जीव का जब भाग्योदय होता है तभी उसे सौभाग्य से सतिगुरु की प्राप्ति होती है।गुरु के मिलाप द्वारा अंतर्मन से दुख देने वाला अहम् दूर हो जाता है तथा आत्मिक सुख प्राप्त होता है।जो जीव गुरु की आज्ञानुसार व्यवहार करता है, उसके जीवन में कभी कोई कष्ट नहीं आता ॥ ३॥
गुरु की आज्ञा में नाम-अमृत होता है, उस नाम-अमृत को ज्ञान द्वारा ही पाया जा सकता है।जिस जीव ने हृदय में से अहंत्व का त्याग किया है, उसी ने गुरु द्वारा नाम अमृत प्राप्त करके उसका पान किया है।नानक देव जी कथन करते हैं कि जो जीव गुरुमुख होकर नाम-सिमरन करते हैं, उनका सत्य-स्वरूप परमेश्वर से मिलन होता है ॥४॥१३॥४६॥
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Waheguru ji
ReplyDelete