Raag sriraag•Guru Amardas ji•Ang 30
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, Third Mehl:
The three qualities hold people in attachment to Maya. The Gurmukh attains the fourth state of higher consciousness.
Granting His Grace, God unites us with Himself. The Name of the Lord comes to abide within the mind.
Those who have the treasure of goodness join the Sat Sangat, the True Congregation. ||1||
O Siblings of Destiny, follow the Guru's Teachings and dwell in truth.
Practice truth, and only truth, and merge in the True Word of the Shabad. ||1|| Pause ||
I am a sacrifice to those who recognize the Naam, the Name of the Lord.
Renouncing selfishness, I fall at their feet, and walk in harmony with His Will.
Earning the Profit of the Name of the Lord, Har, Har, I am intuitively absorbed in the Naam. ||2||
Without the Guru, the Mansion of the Lord's Presence is not found, and the Naam is not obtained.
Seek and find such a True Guru, who shall lead you to the True Lord.
Destroy your evil passions, and you shall dwell in peace. Whatever pleases the Lord comes to pass. ||3||
As one knows the True Guru, so is the peace obtained.
There is no doubt at all about this, but those who love Him are very rare.
O Nanak, the One Light has two forms; through the Shabad, union is attained. ||4||11||44||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
गुरुमुख जीवों ने त्रिगुणी माया का मोह त्याग कर तुरीयावस्था (चौथा पद) को प्राप्त किया है।
परमात्मा ने कृपा करके जिस जीव को अपने साथ मिलाया है, उसके ह्रदय में ही उस हरि-प्रभु का नाम बसा है।
जिनके भाग्य रूपी खज़ाने में पुण्य जमा है, प्रभु उनको सत्संगति में मेिलाता है॥ १॥
हे माई ! गुरु की शिक्षा द्वारा सत्य में निवास करो।
केवल सत्य की साधना करो, जिससे उस सत्य स्वरूप से मिलन संभव हो सके ॥ १॥ रहाउ ॥
जिन्होंने पारब्रह्म परमेश्वर के नाम को पहचाना है, उन पर मैं बलिहारी जाता हूँ।
अहंत्व का त्याग करके उनके चरणों में पड़ जाऊँ और उनकी इच्छानुसार चलू।
क्योंकि उनकी संगति में रह कर नाम-सिमरन का लाभ मिलता है, तथा सहज ही नाम की प्राप्ति हो जाती है॥ २॥
किन्तु गुरु के बिना नाम की प्राप्ति नहीं हो सकती और नाम के बिना सत्य स्वरूप को नहीं पाया जा सकता।
फिर कोई ऐसा सत्य गुरु ढूंढ लो, जिसके द्वारा वह सत्य परमात्मा प्राप्त किया जाए।
जो जीव गुरु के मार्गदर्शन में सत्य परमात्मा को पा लेता है उसके काम, क्रोध, लोभ रूपी दैत्यों का संहार हो जाता है और वह आत्मिक आनंद का सुख-भोग करता है जो उस परमात्मा को अच्छा लगता है, वही होता है॥ ३॥
जैसी सतिगुरु में श्रद्धा होगी, वैसा सुख-फल जीव को प्राप्त होगा।
इस तथ्य में बिल्कुल भी संदेह नहीं है, निस्संकोच कोई भी जीव सतिगुरु से प्रेम करके देख ले।
नानक देव जी कथन करते हैं कि अकाल पुरुष एवं गुरु बेशक दो रूप दिखाई देते हैं, परंतु इन दोनों में ज्योति एक ही है, गुरु के उपदेश द्वारा ही अकाल-पुरुष से मिलन संभव है॥ ४॥ ११॥ ४४॥
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment