Raag Siree Raag•Guru Amardas ji•Ang32,33
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, Third Mehl:
The Lord of the Universe is the Treasure of Excellence; His limits cannot be found.
He is not obtained by mouthing mere words, but by rooting out ego from within.
Meeting the True Guru, one is permeated forever with the Fear of God, who Himself comes to dwell within the mind. ||1||
O Siblings of Destiny, one who becomes Gurmukh and understands this is very rare.
To act without understanding is to lose the treasure of this human life. ||1|| Pause ||
Those who have tasted it, enjoy its flavor; without tasting it, they wander in doubt, lost and deceived.
The True Name is the Ambrosial Nectar; no one can describe it.
Drinking it in, one becomes honorable, absorbed in the Perfect Word of the Shabad. ||2||
He Himself gives, and then we receive. Nothing else can be done.
The Gift is in the Hands of the Great Giver. At the Guru's Door, in the Gurdwara, it is received.
Whatever He does, comes to pass. All act according to His Will. ||3||
The Naam, the Name of the Lord, is abstinence, truthfulness, and self-restraint. Without the Name, no one becomes pure.
Through perfect good fortune, the Naam comes to abide within the mind. Through the Shabad, we merge into Him.
O Nanak, one who lives in intuitive peace and poise, imbued with the Lord's Love, obtains the Glorious Praises of the Lord. ||4||17||50||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
गुरुबाणी द्वारा लब्ध पारब्रह्म गुणों का भण्डार है, उसका अंत नहीं पाया जा सकता।
मात्र कथन कर देने से उसकी प्राप्ति संभव नहीं है, बल्कि वह तो हृदय से अहंत्व का त्याग करने से ही मिलता है।
सतिगुरु के मिलन से प्रायः हृदय में परमात्मा का भय रहता है और वह स्वयं ही मन में आकर निवास करता है॥ १॥
हे जीव ! गुरुमुख होकर कोई विरला ही इस भेद को जान सकता है।
इस भेद को समझे बिना कर्म करने से सम्पूर्ण जीवन को व्यर्थ गंवाना है॥ १॥ रहाउ ॥
जिसने नाम-रस को चखा है, उसी ने इसका स्वाद पाया है, अर्थात्-जिस जीव ने प्रभु-नाम का सिमरन किया, उसी ने इसका आनंद अनुभव किया है, नाम-रस चखे बिना तो वह भ्रम में ही भटकते हैं।
परमात्मा का सत्य नाम अमृत समान है, उसका आनंद वर्णन नहीं किया जा सकता।
जिस जीव ने इस नामामृत का पान किया, यह पीते ही उस प्रभु के दरबार में स्वीकृत हो गया तथा वह परिपूर्ण पारब्रह्म में अभेद हो गया ॥ २ ॥
यह नाम भी यदि वह प्रभु स्वयं कृपालु होकर प्रदान करे तो मिलता है अन्यथा और कुछ नहीं किया जा सकता।
उस देने वाले प्रभु के हाथ में ही यह बख्शिश है लेकिन उस दाता को गुरु द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है।
जीव ने पूर्व जन्म में जो कर्म किए हैं, उनके अनुसार ही अब फल प्राप्त हुआ है और जो वर्तमान में कर्म वह कर रहा है, उस अनुसार फल भविष्य में प्राप्त होगा ॥ ३ ॥
संयम, सत्य और इन्द्रिय-निग्रह ये सभी नाम के अंतर्गत आते हैं, नाम के बिना मन निर्मल नहीं होता।
सौभाग्य से ही जीव के मन में नाम बसता है, जिससे परमात्मा से मिलाप होता है।
नानक देव जी कथन करते हैं कि जो जीव स्वाभाविक ही प्रभु के प्रेम-रंग में रमण करता है, वही हरि-गुणों को प्राप्त करता है ॥ ४॥ १७ ॥ ५0॥
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment