Raag Siree Raag•Guru Amardas ji•Ang 37,38
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, Third Mehl:
Listen, listen, O soul-bride: you are overtaken by sexual desire-why do you walk like that, swinging your arms in joy?
You do not recognize your own Husband Lord! When you go to Him, what face will you show Him?
I touch the feet of my sister soul-brides who have known their Husband Lord.
If only I could be like them! Joining the Sat Sangat, the True Congregation, I am united in His Union. ||1||
O woman, the false ones are being cheated by falsehood.
God is your Husband; He is Handsome and True. He is obtained by reflecting upon the Guru. ||1|| Pause ||
The self-willed manmukhs do not recognize their Husband Lord; how will they spend their life-night?
Filled with arrogance, they burn with desire; they suffer in the pain of the love of duality.
The happy soul-brides are attuned to the Shabad; their egotism is eliminated from within.
They enjoy their Husband Lord forever, and their life-night passes in the most blissful peace. ||2||
She is utterly lacking in spiritual wisdom; she is abandoned by her Husband Lord. She cannot obtain His Love.
In the darkness of intellectual ignorance, she cannot see her Husband, and her hunger does not depart.
Come and meet with me, my sister soul-brides, and unite me with my Husband.
She who meets the True Guru, by perfect good fortune, finds her Husband; she is absorbed in the True One. ||3||
Those upon whom He casts His Glance of Grace become His happy soul-brides.
One who recognizes her Lord and Master places her body and mind in offering before Him.
Within her own home, she finds her Husband Lord; her egotism is dispelled.
O Nanak, the happy soul-brides are embellished and exalted; night and day they are absorbed in devotional worship. ||4||28||61||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
हे कामना में ग्रस्त जीव-रूपी स्त्री ! सुनो, तुम बांहे उलार-उलार कर क्यों चलती हो ?
इस लोक में तो तुम अपने पति-परमात्मा को पहचानती नहीं, आगे परलोक में जाकर क्या मुँह दिखाओगी ?
जिस ज्ञानवान सखी ने अपने पति-परमात्मा को पहचान लिया है, गुरु जी कहते हैं कि मैं उनके पांव लगती हूँ।
मैं उनके सत्संग के मिलन द्वारा उनके जैसी ही हो जाऊँ॥ १॥जीव रूपी मुग्ध स्त्री! तू झूठ द्वारा तगी हुई झूठी बन रही है।
सत्य व सुन्दर पति-परमात्मा गुरु के उपदेश द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है ॥ १॥ रहाउ॥
स्वेच्छाचारी जीव रूपी स्त्रियों पति-परमेश्वर को नहीं पहचानती, इसलिए उनकी जीवन रूपी रात कैसे व्यतीत हो ?
अहंकार में पूर्ण रूप से भरी हुई वह स्त्री, तृष्णाग्नि में जलती है तथा द्वैत-भाव में दुख पाती है।
जो सुहागवती स्त्रियाँ गुरु-उपदेश में रत हैं, उनके हृदय में से अहंत्व नष्ट हो जाता है।
वह अपने पति-परमेश्वर के आनंद को सदैव भोगती हैं, इसलिए उनका जीवन पूर्ण सुख में व्यतीत होता है॥ २॥
जो स्त्रियाँ (जीव) ज्ञान-रहित हैं, उनको पति-परमात्मा द्वारा परित्यक्त किया हुआ है और वह पति-परमात्मा का प्रेम ग्रहण नहीं कर पाती।
उनकी बुद्धि में अज्ञानता का अंधकार है, परमात्मा को देखे बिना भौतिक पदार्थों की भूख नहीं जाती।
हे सत्संगिनों ! सत्संग में आओ और मिल कर विनती करो कि मुझे भी परमात्मा से मिला दो।
जिस जीव रूपी स्त्री को सौभाग्य से सतिगुरु की प्राप्ति होती है, उसने ही पति-परमात्मा को प्राप्त किंया है और वह सत्य स्वरूप में समा जाती है ॥ २॥
वे सखियाँ सुहागिन होती हैं, जिन पर परमात्मा कृपा-दृष्टि करता है।
वह अपना तन-मन अर्पण करके अपने पति-परमात्मा को पहचानती हैं।
गुरु कृपा द्वारा अहंकार दूर करके अपने हृदय रूपी घर में पति-परमात्मा पा लेती हैं।
गुरु जी कथन करते हैं कि वह यशस्वी सुहागिनें होती हैं जो प्रतिदिन पति-परमात्मा का चिन्तन करती है ॥ ४॥ २८ ॥ ६१ ॥
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Waheguru ji
ReplyDelete