Raag Siree Raag•Guru Amardas ji•Ang 33
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, Third Mehl:
You may torment your body with extremes of self-discipline, practice intensive meditation and hang upside-down, but your ego will not be eliminated from within.
You may perform religious rituals, and still never obtain the Naam, the Name of the Lord.
Through the Word of the Guru's Shabad, remain dead while yet alive, and the Name of the Lord shall come to dwell within the mind. ||1||
Listen, O my mind: hurry to the Protection of the Guru's Sanctuary.
By Guru's Grace you shall be saved. Through the Word of the Guru's Shabad, you shall cross over the terrifying world-ocean of poison. ||1|| Pause ||
Everything under the influence of the three qualities shall perish; the love of duality is corrupting.
The Pandits, the religious scholars, read the scriptures, but they are trapped in the bondage of emotional attachment. In love with evil, they do not understand.
Meeting the Guru, the bondage of the three qualities is cut away, and in the fourth state, the Door of Liberation is attained. ||2||
Through the Guru, the Path is found, and the darkness of emotional attachment is dispelled.
If one dies through the Shabad, then salvation is obtained, and one finds the Door of Liberation.
By Guru's Grace, one remains blended with the True Name of the Creator. ||3||
This mind is very powerful; we cannot escape it just by trying.
In the love of duality, people suffer in pain, condemned to terrible punishment.
O Nanak, those who are attached to the Naam are saved; through the Shabad, their ego is banished. ||4||18||51||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
बेशक यदि जीव शरीर द्वारा साधना कर ले,कठिन तप कर ले, किन्तु यह सब कर लेने से उसके अंतर्मन से अहंत्व नहीं मिट जाता।
आत्म-ज्ञान हेतु किए जाने वाले बाह्य कर्म भी कर ले, तब भी वह कभी प्रभु-नाम प्राप्त नहीं कर सकता।
परंतु जो जीव गुरु-उपदेश द्वारा जीवित मरता है अर्थात मोह -माया से अनासक्त होता है, उसके हृदय में आकर ही प्रभु का नाम बसता है॥ १॥
हे मेरे जीव रूपी मन ! सुनो, तुम सतिगुरु की शरण में जाओ।
गुरु की कृपा द्वारा ही माया के मोह से बचा जा सकता है और विषय-विकारों से लिप्त भवसागर को पार किया जा सकता है॥ १॥ रहाउ॥
समस्त जीव त्रिगुणात्मक माया की ओर भागते हैं और इसमें जो द्वैत-भाव है, वही विकारों की उत्पत्ति करने वाला है।
वेद-शास्त्रादि को पढ़ने वाला पंडित भी मोहपाश में बँधा हुआ है, तथा माया के वश में होने के कारण परमात्मा को भी नहीं बूझता।
सतिगुरु के मिलाप द्वारा त्रिकुटी छूट जाती है तथा में पहुँच कर मोक्ष-द्वार की प्राप्ति होती है॥ २॥
यदि गुरु के उपदेश द्वारा ज्ञान-भक्ति रूपी मार्ग पर जीव चले तो मोह रूपी गर्द(धुंद) दूर हो जाती है।
यदि जीव गुरु के उपदेश में लीन होकर माया के मोह से मृत हो जाए तो वह भवसागर से तर जाता है।
गुरु की कृपा द्वारा ही मानव जीव सत्य नाम वाले परमात्मा को मिल सकता है ॥ ३ ॥
यह चंचल मन अत्यंत बलशाली है, किसी भी यत्न से यह मन जीव को नहीं छोड़ता।
द्वैत-भाव वालों को यह मन कष्ट देता है तथा बहुत यातना देता है।
गुरु जी कथन करते हैं कि जो जीव गुरु उपदेश द्वारा अहंत्व को गंवा कर नाम-सिमरन में लीन रहते हैं, वे यमों की यातना से बच गए हैं ॥ ४॥ १८ ॥ ५१॥
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment