Raag Sriraag•Guru Nanak Devji•Ang 21,22
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, First Mehl:
Forgetting the Beloved, even for a moment, the mind is afflicted with terrible diseases.How can honor be attained in His Court, if the Lord does not dwell in the mind.Meeting with the Guru, peace is found. The fire is extinguished in His Glorious Praises. ||1||
O mind, enshrine the Praises of the Lord, day and night.One who does not forget the Naam, for a moment or even an instant-how rare is such a person in this world! ||1|| Pause ||
When one's light merges into the Light, and one's intuitive consciousness is joined with the Intuitive Consciousness,Then one's cruel and violent instincts and egotism depart, and skepticism and sorrow are taken away.The Lord abides within the mind of the Gurmukh, who merges in the Lord's Union, through the Guru. ||2||
If I surrender my body like a bride, the Enjoyer will enjoy me.Do not make love with one who is just a passing show.The Gurmukh is ravished like the pure and happy bride on the Bed of God, her Husband. ||3||
The Gurmukh puts out the four fires, with the Water of the Lord's Name.The lotus blossoms deep within the heart, and filled with Ambrosial Nectar, one is satisfied.O Nanak, make the True Guru your friend; going to His Court, you shall obtain the True Lord. ||4||20||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
(ऐसे भाग्यशाली लोगों को) जो रत्ती भर समय के लिए भी प्रीतम प्रभु विसर जाए, तो वह अपने मन में बड़ा रोग (पैदा हो गया समझते हैं)। (वैसे भी) यदि परमात्मा के नाम मन में ना बसे, तो परमात्मा की दरगाह में इज्जत नहीं मिल सकती। अगर गुरु मिल जाए (तो वह प्रभु की महिमा की दात देता है, इसकी बरकत से) आत्मिक आनंद प्राप्त होता है (क्योंकि) महिमा में जुड़ने से तृष्णा की आग बुझ जाती है।1।
हे (मेरे) मन! दिन रात (हर समय) परमात्मा के गुण याद करता रह। जगत में वे (भाग्यशाली) मनुष्य कम ही होते हैं जिस को प्रभु का नाम छिनमात्र भी नहीं भूलता।1। रहाउ।
अगर प्रभु की ज्योति में अपनी जीवात्मा मिला दें, उस में अपनी तवज्जो का मेल कर दें तो कठोरता और अहम् दूर हो जाते हैं, कोई सहम व चिन्ता भी नहीं रह जाती। गुरु की शरण में पड़ कर जिस मनुष्य के मन में प्रभु की याद टिकती है, गुरु उसको परमात्मा के साथ मिलने का पूरा अवसर प्रदान करता है।2।
जैसे स्त्री अपने आप को अपने पति के हवाले करती है, वैसे ही मैं काया को स्त्री बनाऊँ, काया स्त्री (भाव, ज्ञान-इंद्रिय) को प्रभु की ओर करूँ, तो प्रभु पति का मिलाप हो। इस शरीर से इतना मोह नहीं करना चाहिए (कि इसे विकारों की ओर आजादी मिली रहे), यह तो प्रत्यक्ष तौर पर नाशवान है। गुरु के राह पर चलने वाली जीव-स्त्रीयां प्रभु को सिमरती हैं, और वह प्रभु उनके हृदय सेज पर बैठता है।3।
हे नानक! गुरु के द्वारा नाम जल प्राप्त कर के (हृदय में) सुलग रहीं चारों अग्नियों को बुझा के (तृष्णा की ओर से) मर जा। (इस तरह) तेरे अंदर (हृदय) कमल खिल जाएगा। (तेरे हृदय में) आत्मिक जीवन देने वाला नाम-जल भर जाएगा। गुरु को मित्र बना, यकीनी तौर पे परमात्मा की हजूरी प्राप्त कर लेगा।4।20।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment