Raag Sriraag•Guru Nanak dev ji•Ang23
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, First Mehl, Second House:
He Himself is the Enjoyer, and He Himself is the Enjoyment. He Himself is the Ravisher of all.He Himself is the Bride in her dress, He Himself is the Bridegroom on the bed. ||1||
My Lord and Master is imbued with love; He is totally permeating and pervading all. ||1|| Pause ||
He Himself is the fisherman and the fish; He Himself is the water and the net.He Himself is the sinker, and He Himself is the bait. ||2||
He Himself loves in so many ways. O sister soul-brides, He is my Beloved.He continually ravishes and enjoys the happy soul-brides; just look at the plight I am in without Him! ||3||
Prays Nanak, please hear my prayer: You are the pool, and You are the soul-swan.You are the lotus flower of the day and You are the water-lily of the night. You Yourself behold them, and blossom forth in bliss. ||4||25||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
प्रभु स्वयं ही रस भरा पदार्थ है, स्वयं ही (उस में) रस है, और स्वये ही उस स्वाद का आनंद लेने वाला है। प्रभु खुद ही स्त्री बनता है, खुद ही सेज, और खुद ही (भोगने वाला) पति है।1।
मेरा मालिक प्रभु प्यार में रंगा हुआ है, वह (सारी सृष्टि में) पूर्ण तौर पर व्यापक है।1। रहाउ।
प्रभु खुद ही मछलियां पकड़ने वाला है, खुद ही मछली है। खुद ही पानी है (जिसमें मछली रहती है), खुद ही जाल है (जिससे मछली पकड़ी जाती है)। प्रभु ही उस जाल के मणके है, खुद ही उस जाल में मास की बोटी है (जो मछली को जाल की ओर प्रेरती है)।2।
हे सहेलियो! मेरा प्यारा प्रभु स्वयं ही कई तरीकों से अटखेलियां करने वाला है। भाग्यशाली जीव-स्त्रीयों को वह पति प्रभु सदा मिलता है। पर मेरे जैसियों का हाल देख (कि हमें कभी दीदार नहीं होता)।3।
हे प्रभु! नानक (तेरे दर पर) अरदास करता है (तू हर जगह मौजूद है, मुझे भी दीदार दे) तू ही सरोवर है, तू ही सरोवर पे रहने वाला हंस है। सूरज की रौशनी में खिलने वाला कमल का फूल भी तू ही है और चाँद की चाँदनी में खिलने वाली कमीं भी तू ही है (अपने जमाल को ओर अपने जलाल को) देख के तू खुद ही खुश होने वाला है।4।24।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment