Raag Sriraag•Guru Nanak Dev ji•Ang 24
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, First Mehl, Third House:
Make good deeds the soil, and let the Word of the Shabad be the seed; irrigate it continually with the water of Truth.Become such a farmer, and faith will sprout. This brings knowledge of heaven and hell, you fool! ||1||
Do not think that your Husband Lord can be obtained by mere words.You are wasting this life in the pride of wealth and the splendor of beauty. ||1|| Pause ||
The defect of the body which leads to sin is the mud puddle, and this mind is the frog, which does not appreciate the lotus flower at all.The bumble bee is the teacher who continually teaches the lesson. But how can one understand, unless one is made to understand? ||2||
This speaking and listening is like the song of the wind, for those whose minds are colored by the love of Maya.The Grace of the Master is bestowed upon those who meditate on Him alone. They are pleasing to His Heart. ||3||
You may observe the thirty fasts, and say the five prayers each day, but 'Satan' can undo them.Says Nanak, you will have to walk on the Path of Death, so why do you bother to collect wealth and property? ||4||27||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
(हे काजी!) अपने (रोजमर्रा के) हरेक कर्म को जमीन बना, (इस कर्म-भूमि में) गुरु के शब्द का बीज डाल, स्मरण से पैदा होने वाली आत्मिक सुंदरता का पानी (उस कर्म-भूमि में) सदा देता रह। किसान (जैसा उद्यमी बन), (तेरी इस किरसानी में) श्रद्धा (की खेती) उगेगी। हे मूर्ख! सिर्फ इस तरीके से समझ आएगी कि बहिश्त क्या है और दोजक क्या।1।
(हे काजी!) ये ना समझना कि सिर्फ बातों से ही (रब) मिल जाता है। अगर (बेईमानियां करके इकट्ठे किये हुए) धन के अहंकार में टिके रहे, अगर (कामातुर हो के) रूप की शोभा में (मन जुड़ा रहा) तो (बाहर से की गई मजहब की बातें कुछ नहीं सवार सकतीं)। इस तरह मानव जन्म बेकार चला जाता है।1। रहाउ।
(जब तक) शरीर के अंदर विकारों का कीचड़ है, और ये मन (उस कीचड़ में) मेंढक (बन के रहता है), (कीचड़ में उगे हुए) कमल के फूल की कद्र (इस मेंढक मन) को नहीं पड़ सकती (हृदय में बसते प्रभु की सूझ नहीं आ सकती)। (भंवरा आ के कमल फूल पर गुँजार डालता है, पर कमल फूल के पास ही कीचड़ में मस्त मेंढक फूल की कद्र नहीं जानता) गुरु भंवरा सदैव (हरि स्मरण का) उपदेश करता है, पर ये मेंढक-मन उस उपदेश को नहीं समझता, इसे ऐसी समझ ही नहीं है।2।
(हे काजी! जब तक) ये मन माया के रंग में ही रंगा हुआ है (मजहबी किताब के मसले) सुनने सुनाने बे-असर हैं। वही बंदे मालिक-रब की नजर में हैं, वही बंदे उसकी नजर में प्यारे हैं जिन्होंने पूरी श्रद्धा से उसको स्मरण किया है।3।
(हे काजी!) तू तीस रोज़े गिन के रखता है, पाँच नमाजों को साथी बनाता है। (पर, ये सब कुछ दिखावे के लिए करता है, ता कि) शायद इस तरीके से लोग मुझे उच्छा मुसलमान कहने लग जाएं। पर, नानक कहता है (हे काजी!) जीवन के सही रास्ते पर चलना चाहिए, तू (ठगी फरेब करके) माल-धन क्यूँ इकट्ठा कर रहा है? (तू निरी बाते करके लोगों को खुश करता है, पर अंदर से धन के लालच में और काम-वासना में अंधा हुआ पड़ा है,ये रास्ता आत्मिक मौत का है)।4।27।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment