Raag Sriraag•Guru Nanak dev ji•Ang 22,23
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, First Mehl:
Make your deals, dealers, and take care of your merchandise.Buy that object which will go along with you.In the next world, the All-knowing Merchant will take this object and care for it. ||1||
O Siblings of Destiny, chant the Lord's Name, and focus your consciousness on Him.Take the Merchandise of the Lord's Praises with you. Your Husband Lord shall see this and approve. ||1|| Pause | |
Those who do not have the Assets of Truth-how can they find peace?By dealing their deals of falsehood, their minds and bodies become false.Like the deer caught in the trap, they suffer in terrible agony; they continually cry out in pain. ||2||
The counterfeit coins are not put into the Treasury; they do not obtain the Blessed Vision of the Lord-Guru.The false ones have no social status or honor. No one succeeds through falsehood.Practicing falsehood again and again, people come and go in reincarnation, and forfeit their honor. ||3||
O Nanak, instruct your mind through the Word of the Guru's Shabad, and praise the Lord.Those who are imbued with the love of the Name of the Lord are not loaded down by doubt.Those who chant the Name of the Lord earn great profits; the Fearless Lord abides within their minds. ||4||23||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
हे (राम नाम का) व्यापार करने आए जीवो! (नाम का) व्यापार करो, नाम सौदा संभाल लो। वैसा सौदा ही खरीदना चाहिए जो सदा के लिए साथ निभाए। परलोक में बैठा शाहूकार सुजान है वह (हमारे खरीदे हुए) सौदे की पूरी परख करके स्वीकार करेगा।1।
चित्त लगा के (प्रेम सहित) परमात्मा का नाम जपो। (यहां से अपने साथ) परमात्मा की महिमा का सौदाले के चलो, प्रभु पति खुश हो के देखेगा।1। रहाउ।
जिस लोगों के पास सदा कायम रहने वाले प्रभु के नाम की पूंजी नहीं, उन्हें कभी आत्मिक आनन्द नहीं मिल सकता। अगर नित्य खोटा व्यापार ही करते रहें तो मन भी खोटा हो जाता है तथा शरीर भी खोटा (भाव, खोट मनुष्य के अंदर रच जाता है)। जैसे, जाल में फंसा हुआ हिरन दुखी होता है, वैसे ही (खोट की फाँसी में फंस के) जीव को बहुत दुख होता है, वह नित्य दुखी होता है।2।
खोटे सिक्के (सरकारी) खजाने में नहीं लिए जाते (वैसे ही खोटे बंदे दरगाह में आदर नहीं पाते) उन्हें हरि का गुरु का दीदार नहीं होता। खोटे मनुष्य की असलियत ठीक नहीं होती। खोटे को इज्जत नहीं मिलती। खोट करने से कोई जीव (आत्मिक जीवन में) कामयाब नहीं हो सकता। खोटे मनुष्य ने सदा खोट ही कमाना है। (उसे खोट कमाने की आदत बन जाती है)। वह अपनी इज्जत गवा के सदा जन्मता मरता रहता है।3।
हे नानक! परमात्मा की महिमा वाले गुर-शब्द के द्वारा अपने मन को समझाना चाहिए। जो लोग परमात्मा के नाम के प्यार में रंगे रहते हैं, उनको खोटे कामों का भार सहना नहीं पड़ता। उनका मन खोटे कामों की ओर नहीं दौड़ता। परमात्मा का नाम जप के बहुत सारा आत्मिक लाभ कमा लेते हैं, और वह प्रभु जो निरभय है, जो किसी डर के अधीन नहीं, मन में आ बसता है।4।23।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment