Raag Sriraag•Guru Nanak Dev ji•Ang 21
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, First Mehl:
This foolish mind is greedy; through greed, it becomes even more attached to greed.The evil-minded shaaktas, the faithless cynics, are not attuned to the Shabad; they come and go in reincarnation.One who meets with the Holy True Guru finds the Treasure of Excellence. ||1||
O mind, renounce your egotistical pride.Serve the Lord, the Guru, the Sacred Pool, and you shall be honored in the Court of the Lord. ||1|| Pause ||
Chant the Name of the Lord day and night; become Gurmukh, and know the Wealth of the Lord.All comforts and peace, and the Essence of the Lord, are enjoyed by acquiring spiritual wisdom in the Society of the Saints.Day and night, continually serve the Lord God; the True Guru has given the Naam. ||2||
Those who practice falsehood are dogs; those who slander the Guru shall burn in their own fire.They wander lost and confused, deceived by doubt, suffering in terrible pain. The Messenger of Death shall beat them to a pulp.The self-willed manmukhs find no peace, while the Gurmukhs are wondrously joyful. ||3||
In this world, people are engrossed in false pursuits, but in the world hereafter, only the account of your true actions is accepted.The Guru serves the Lord, His Intimate Friend. The Guru's actions are supremely exalted.O Nanak, never forget the Naam, the Name of the Lord; the True Lord shall bless you with His Mark of Grace. ||4||19||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
पर माया में लिप्त मनुष्य का ये मन मूर्ख है लालची है, हर वक्त लोभ में फंसा रहता है। गुरु के शब्द में इसकी रुचि ही नहीं बनती। इस कुमति के कारण जनम मरन का चक्र बना रहता है। अगर इसे गुरु सतिगुरु मिल जाए, तो गुणों का खजाना प्रभु इसे मिल जाता है।1।
हे (मेरे) मन! मैं (ही चतुर सुजान) हूँ, मैं (ही चतुर सुजान) हूँ- यह अहंकार छोड़, और परमात्मा रूप गुरु की शरण पड़ जो (आत्मा को पवित्र करने वाला) सरोवर है। (इस तरह) प्रभु की हजूरी में आदर हासल करेगा।1। रहाउ।
हे मन! प्रमात्मा का नाम दिन रात जपा कर। गुरु की शरण पड़ के हरि नाम धन की कद्र समझ। साधु-संगत में मिल के हरि-नाम के साथ सांझ डाल, सारे आत्मिक आनन्द प्राप्त हो जाएंगे। (पर जिसको) सतिगुरु ने नाम की दात बख्शी, उसी ने सदा दिन-रात हरि प्रभु का स्मरण किया है।2।
जो मनुष्य अपने लोभी मन के पीछे चलता हैवह कुत्तों की तरह (टुकड़े-टुकड़े के वास्ते दर-दर भटकता) है, वह सदा माया वाली दौड़-भाग ही करता है। (यहां तक नीचे गिर जाता है कि) गुरु की निंदा में हर वक्त खुआर होता है। माया वाली भटकन में गलत रास्ते पर पड़ता है, बहुत दुख पाता है, (आखिर) यमराज उसे गहरी मार मार के उसका भूसा बना देता है। अपने मन के पीछे चलने वाला मनुष्य कभी सुख नहीं पाता, पर गुरु की शरण में पड़ते सार ही आश्चर्यजनक आत्मिक आनन्द की प्राप्ति होती है।3।
(लोभी मनुष्य) इस लोक में दुनिया के जंजालों में खचित रहता है, (पर प्रभु की हजूरी में) स्मरण का लेखा स्वीकार होता है। गुरु असल मित्र परमात्मा का स्मरण करता है (और-और लोगों को भी यही प्रेरणा करता है)। गुरु वाली ये करनी (दरगाह में) स्वीकार है मानी जाती है। हे नानक! सदा कायम रहने वाले प्रभु की मेहर से (जिस मनुष्य के मस्तक पे) लेख उघड़ता है उसे कभी प्रभु का नाम नहीं भूलता।4।19।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Waheguru ji
ReplyDelete