Raag Sriraag•Guru Nanak dev ji•Ang 20,21
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, First Mehl:
I have no anxiety about dying, and no hope of living.You are the Cherisher of all beings; You keep the account of our breaths and morsels of food.You abide within the Gurmukh. As it pleases You, You decide our allotment. ||1||
O my soul, chant the Name of the Lord; the mind will be pleased and appeased.The raging fire within is extinguished; the Gurmukh obtains spiritual wisdom. ||1|| Pause ||
Know the state of your inner being; meet with the Guru and get rid of your skepticism.To reach your True Home after you die, you must conquer death while you are still alive.The beautiful, Unstruck Sound of the Shabad is obtained, contemplating the Guru. ||2||
The Unstruck Melody of Gurbani is obtained, and egotism is eliminated.I am forever a sacrifice to those who serve their True Guru.They are dressed in robes of honor in the Court of the Lord; the Name of the Lord is on their lips. ||3||
Wherever I look, I see the Lord pervading there, in the union of Shiva and Shakti, of consciousness and matter.The three qualities hold the body in bondage; whoever comes into the world is subject to their play.Those who separate themselves from the Lord wander lost in misery. The self-willed manmukhs do not attain union with Him. ||4||
If the mind becomes balanced and detached, and comes to dwell in its own true home, imbued with the Fear of God,Then it enjoys the essence of supreme spiritual wisdom; it shall never feel hunger again.O Nanak, conquer and subdue this mind; meet with the Lord, and you shall never again suffer in pain. ||5||18||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
(जो मनुष्य गुरु के संमुख रहता है, नाम जपने की बरकत से उसको) मौत का डर नहीं रहता, और-और लम्बी उम्र की वो आकांक्षाएं नहीं बनाता, (उसे यकीन होता है कि हे प्रभु!) तू सारे जीवों की पालना करता है, जीवों के हरेक स्वास हरेक ग्रास तेरे हिसाब में (तेरी नजर में) है। (हे प्रभु!) गुरु के सन्मुख रहने वाले मनुष्य के अंदर तू प्रगट हो जाता है, (उसको ये यकीन बना रहता है कि) जैसे तेरी रजा है तैसे ही तू (सभ की) संभाल करता है।1।
हे (मेरी) जीवात्मा! (ऐसा उद्यम कर कि) प्रमात्मा का नाम स्मरण करते स्मरण करते मन (स्मरण में) पसीज जाए। गुरु की शरण पड़ के (स्मरण के द्वारा) जिस मनुष्य ने परमात्मा के साथ गहरी सांझ बना ली है, उसके अंदर की तृष्णा की जलन बुझ जाती है।1। रहाउ।
पूरी श्रद्धा के साथ गुरु की शरण पड़ जाना चाहिए, (इस तरह) अंदर बसते प्रमात्मा की समझ आ जाती है। मरने से पहले ही उस मौत का डर मर जाता है, जिस मौत के वश आखिर में पड़ना ही होता है। (पर ये अवस्था तभी) प्राप्त होती है जब गुरु की बताई शिक्षा पर चलें, और (प्रभु की महिमा वाले) सुंदर शब्द में एकरस जुड़े रहें।2।
जब एकरस महिमा कर सकने वाली अवस्था प्राप्त हो जाए, तो उस अवस्था में (मनुष्य के अंदर के) अहम् का नाश हो जाता है (मैं बड़ा हूँ, मैं बड़ा हो जाऊँ-ये हो खतम हो जाती है)। मैं सदा सदके हूँ उस मनुष्य के जो अपने गुरु की सेवा करता है (भाव, गुरु के बताए मार्ग पर चलता है), उसके मुंह में सदा प्रभु का नाम बसता है। उसे प्रभु की हजूरी में जा के आदर मिलता है।3।
(पर संसार की हालत और तरह की बन रही है) मैं जिधर देखता हूँ उधर ही (मनमुख) जीव माया में मस्त हो रहे हैं। (हर तरफ) माया और जीवों का गठजोड़ बना हुआ है। मनमुखों का शरीर माया के तीन गुणों में बंधा हुआ है। अपने मन के पीछे चलने वाले जो भी जीव जगत में आयेवो यही खेल खेलते रहे। अपने मन के पीछे चलने वाले लोग परमात्मा से मिलाप हासिल नहीं कर सकते, क्योंकि वे विछुड़े हुए (सदा) बिछुड़े ही रहते हैं और हमेशा दुख पाते हैं।4।
(माया से) वैरागा हुआ मन (भटकनों से बचा रह के) अपने स्वरूप में ही टिका रहता है, (क्योंकि) वह परमात्मा के अदब में रंगा रहता है। वह मन (सदा) परमात्मा के साथ गहरी सांझ का आनंद लेता है, और उसे पुनः माया की तृष्णा नहीं सताती।
हे नानक! तू भी इस मन को (माया के मोह से) मार के (प्रभु चरणों में) जुड़ारह, फिर कभी (तुझे प्रभु से विछुड़ने का) संताप नहीं व्यापेगा।5।18।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Waheguru ji
ReplyDelete