Raag sriraag•Guru Nanak dev ji•Ang 20
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, First Mehl:
O Nanak, the Boat of Truth will ferry you across; contemplate the Guru.Some come, and some go; they are totally filled with egotism.Through stubborn-mindedness, the intellect is drowned; one who becomes Gurmukh and truthful is saved. ||1||
Without the Guru, how can anyone swim across to find peace?As it pleases You, Lord, You save me. There is no other for me at all. ||1|| Pause ||
In front of me, I see the jungle burning; behind me, I see green plants sprouting.We shall merge into the One from whom we came. The True One is pervading each and every heart.He Himself unites us in Union with Himself; the True Mansion of His Presence is close at hand. ||2||
With each and every breath, I dwell upon You; I shall never forget You.The more the Lord and Master dwells within the mind, the more the Gurmukh drinks in the Ambrosial Nectar.Mind and body are Yours; You are my Master. Please rid me of my pride, and let me merge with You. ||3||
The One who formed this universe created the creation of the three worlds.The Gurmukh knows the Divine Light, while the foolish self-willed manmukh gropes around in the darkness.One who sees that Light within each and every heart understands the Essence of the Guru's Teachings. ||4||
Those who understand are Gurmukh; recognize and applaud them.They meet and merge with the True One. They become the Radiant Manifestation of the Excellence of the True One.O Nanak, they are contented with the Naam, the Name of the Lord. They offer their bodies and souls to God. ||5||16||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
हे नानक! (संसार एक अथाह समुंदर है) अगर गुरु की शिक्षा पर चल के नाम जपने की किश्ती बना लें तो (इस संसार समुंदर से) पार हो सकते हैं। पर अनेक ही अहंकारी जीव है (जो अपनी ही अक्ल पे गर्व में रहके कुराहे पड़ के) पैदा होते हैं और मरते हैं (जनम मरन के चक्रव्यूह में फंसे रहते हैं) अपनी अक्ल के हठ पर चलने से (संसार समुंदर के विकारों में) मनुष्य डूबता ही है। जो मनुष्य गुरु की राह पर चलता है उस को परमात्मा पार लंघा लेता है।1।
गुरु की शरण के बिना ना ही (इस संसार समुंदर से) पार लांघ सकते है, ना ही आत्मिक आनंद ही मिलता है। (इस वास्ते, हे मन! प्रभु दर पे अरदास कर और कह: हे प्रभु!) जैसे भी हो सके तू मुझे (गुरु की शरण में) रख, (इस संसार सागर से पार लंघाने के वास्ते) मुझे कोई और (आसरा) नहीं सूझता।1। रहाउ।
(जगत एक जंगल के समान है जिस में आगे आगे तो आग लगी हुई है जो पले पलाए बड़े बड़े वृक्षों को जलाती जा रही है; और पीछे पीछे नये नये कोमल पौधे उगते जा रहे हैं), पीछे पीछे नये कोमल बच्चे पैदा होते आ रहे हैं। जिस परमात्मा से यह जगत पैदा होता जाता है, उसी के (हुक्म) अनुसार नाश भी होता रहता है। और, सदा स्थिर प्रभु हरेक शरीर में प्रचुर लबलब भरपूर है। हे प्रभु! तू खुद ही जीवों को अपने चरणों में जोड़ता है, तू खुद ही अपने सदा स्थिर महल में हजूरी में रखता है।2।
(हे प्रभु! मेहर कर) मैं हरेक साँस के साथ तुझे याद करता रहूँ, तुझे कभी भी ना भुलाऊँ। (हे भाई! अगर मालिक प्रभु की मेहर हो तो) गुरु की शरण पड़ के (वह) ज्यों-ज्यों मालिक (मेरे) मन में बसता जाए, और मैं आत्मिक जीवन देने वाला (उसका) नाम-जल पीता रहूँ। (हे प्रभु! मेरा) मन (मेरा) तन, तेरा ही दिया हुआ है, तू ही मेरा मालिक है। (मेहर कर, मैं अपने अंदर से) अहंकार दूर करके (तेरी याद में) लीन रहूँ।3।
जिस (ज्योति-स्वरूप प्रभु) ने यह जगत पैदा किया है, ये त्रिभवणी स्वरूप बनाया है, गुरु की शरण पड़ने से उस ज्योति से सांझ बनाई जा सकती है (उससे संपर्क साधा जा सकता है)। पर अपने मन के पीछे चलने वाले मनुष्य को ये ज्याति नहीं दिखती, उसे तो आत्मिक अंधकार ही अंधकार है। (यद्यपि) ईश्वरीय-ज्योति हरेक शरीर में एकरस व्यापक है, (पर) गुरु के मार्ग दर्शन से ही (गुरु की मति लेने से ये) असलियत समझी जा सकती है।4।
जो मनुष्यों ने गुरु की शरण पड़ के सर्व-व्यापी ज्योति से सांझ बना ली, उन्हें साबाश मिलती है। वे सदा स्थिर प्रभु के साथ ऐक-मेक हो जाते हैं, सदा स्थिर प्रभु के गुण उनमें अंकुरित हो उठते हैं। हे नानक! नाम में जुड़ के वे मनुष्य आत्मिक शांति का आनंद लेते हैं, वे अपनी जीवात्मा अपना शरीर प्रभु के हवालेकिए रहते हैं।5।16।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment