Raag sriraag•Guru Nanak dev ji•Ang 19,20
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, First Mehl:
The body is burnt to ashes; by its love of Maya, the mind is rusted through.Demerits become one's enemies, and falsehood blows the bugle of attack.Without the Word of the Shabad, people wander lost in reincarnation. Through the love of duality, multitudes have been drowned. ||1||
O mind, swim across, by focusing your consciousness on the Shabad.Those who do not become Gurmukh do not understand the Naam; they die, and continue coming and going in reincarnation. ||1|| Pause ||
That body is said to be pure, in which the True Name abides.One whose body is imbued with the Fear of the True One, and whose tongue savors Truthfulness,Is brought to ecstasy by the True Lord's Glance of Grace. That person does not have to go through the fire of the womb again. ||2||
From the True Lord came the air, and from the air came water.From water, He created the three worlds; in each and every heart He has infused His Light.The Immaculate Lord does not become polluted. Attuned to the Shabad, honor is obtained. ||3||
One whose mind is contented with Truthfulness, is blessed with the Lord's Glance of Grace.The body of the five elements is dyed in the Fear of the True One; the mind is filled with the True Light.O Nanak, your demerits shall be forgotten; the Guru shall preserve your honor. ||4||15||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
(जिसने नाम नहीं स्मरण किया, उसका) शरीर (विकारों में ही) जल के मिट्टी हो जाता है (व्यर्थ चला जाता है)। उसका मन माया के मोह में फंस के (मानो) जला हुआ लोहा बन जाता है। फिर भी विकार उसकी खलासी नहीं करते, वह अभी भी झूठ में मस्त रह के (माया के मोह का) बाजा बजाता है। गुरु शब्द से वंचित रह के वह भटकता रहता है। दुबिधा उस मनुष्य के (ज्ञानंन्द्रियों के) सारे ही परिवार को (मोह के समुंदर में) डुबा देती है।1
हे (मेरे) मन! गुरु केशबद में चित्त जोड़ (और इस तरह संसार समुंदर के विकारों से) पार लांघ। जिस मनुष्य ने गुरु की शरण पड़ कर परमात्मा के नाम के साथ सांझ नहीं डाली, वह मरता है पैदा होता है, पैदा होता है मरता है।1। रहाउ।जो सुंदर शरीर परमात्मा के अदब-प्यार में परमात्मा की याद में रंगा रहता है, जिसकी जीभ को नाम जपना ही (अपने अस्तित्व का) असल उद्देश्य प्रतीत होता है, जिस शरीर में अडोल प्रभु का नाम टिका रहता है वही शरीर पवित्र कहला सकता है। जिस पे प्रभु के मेहर की नजर होती है, वह बार-बार (चौरासी के चक्कर की कुठाली में पड़ के) तपशनहीं सहता।2।
गुरु के शब्द में रंगे हुए को (लोक-परलोक) आदर मिलता है वह सदा पवित्र रहता है। उसे विकारों की मैल नहीं लगती। (उसे ये यकीन बना रहता है कि) परमात्मा से (सूक्ष्म तत्व) पवन बनी, पवन से जल अस्तित्व में आया, जल से ये सारा जगत रचा गया, (तथा, इस रचे संसार के) हरेक घट में परमात्मा की ज्योति समाई हुई है।3।
हे नानक! जिस मनुष्य की गुरु ने रक्षा की, उसको (लोक-परलोक) में इज्जत मिली। विकार उस से परे हट गये, उसका मन अडोल प्रभु में टिक के संतोष की धारणी हो जाता है। उस पे प्रभु की मेहर की नजर बनी रहती है। उसका सारा शरीर प्रभु की याद में प्रभु के अदब में रंगा रहता है। सदा स्थिर प्रभु की ज्योति सदा उसके मन में टिकी रहती है।4।15।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Waheguru ji
ReplyDelete