Raag Sriraag•Guru Nanak Dev ji•Ang 19
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, First Mehl:
The empty body is dreadful, when the soul goes out from within.The burning fire of life is extinguished, and the smoke of the breath no longer emerges.The five relatives (the senses) weep and wail painfully, and waste away through the love of duality. ||1||
You fool: chant the Name of the Lord, and preserve your virtue.Egotism and possessiveness are very enticing; egotistical pride has plundered everyone. ||1|| Pause ||
Those who have forgotten the Naam, the Name of the Lord, are attached to affairs of duality.Attached to duality, they putrefy and die; they are filled with the fire of desire within.Those who are protected by the Guru are saved; all others are cheated and plundered by deceitful worldly affairs. ||2||
Love dies, and affection vanishes. Hatred and alienation die.Entanglements end, and egotism dies, along with attachment to Maya, possessiveness and anger.Those who receive His Mercy obtain the True One. The Gurmukhs dwell forever in balanced restraint. ||3||
By true actions, the True Lord is met, and the Guru's Teachings are found.Then, they are not subject to birth and death; they do not come and go in reincarnation.O Nanak, they are respected at the Lord's Gate; they are robed in honor in the Court of the Lord. ||4||14||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
जब जीवात्मा शरीर में से निकल जाती है तो ये शरीर उजड़ जाता है, इससे डर लगने लग पड़ता है। जो जीवन-अग्नि (पहले इसमें) जलती थी वह बुझ जाती है (जीवन सत्ता समाप्त हो जाती है)। कोई भी श्वास नहीं आता जाता। (आंख, कान आदि) जो पाँचों ज्ञान-इंद्रिय (पर तन, निंदा आदि) माया के मोह में नाश होते रहे, वह भी दुखी हो हो के रोए (भाव, नकारे हो हो के मजबूर हो गए)।1।
हे मूर्ख जीव! (उस अंतिम दशा को सामने ला के) परमात्मा के गुण याद कर, प्रभु का नाम जप। सारी सृष्टि (गाफिल हो के) मोहनी माया की ममता में झूठे अहंकार में ठगी जा रही है।1। रहाउ।
जिस लोगों ने और-और निरे दुनियावी कामों में लग के परमात्मा का नाम भुला दिया, वो सदा मेर-तेर में फंसे रहे, उनके अंदर तृष्णा की आग भड़कती रही, जिस में खिझ-जल के वो आत्मिक मौत मर गए। जिस की रक्षा गुरु ने की, वे तृष्णा की आग से बच गए। बाकी सभी को दुनिया के सारे ठगों ने ठग लिया।2।
पर, जो गुरमुखि ज्ञान-इंद्रिय को सदा सयंम में रखता हैउसे प्रभु की कृपा से उस प्रभु का मिलाप हो जाता है, उसकी दुनियावी प्रीत खतम हो जाती है, उसका माया वाले पदार्तों से प्यार समाप्त हो जाता है। उसका किसी के साथ विरोध नहीं रह जाता। उसकी माया वाली दौड़-भाग खत्म हो जाती है, अहंकार मर जाता है, माया की ममता मर जाती है और क्रोध भी मरजाता है।3।
जो मनुष्य (स्मरण की) सदा टिके रहने वाले कर्म में लगा रहता है उसको सदा स्थिर प्रभु मिल जाता है, उसको गुरु की शिक्षा प्राप्त हो जाती है। वह मनुष्य बार बार मरता पैदा नहीं होता। वह जनम मरन के चक्रव्यूह से बच जाता है। हे नानक! वह मनुष्य प्रभु के दर पे आजाद होता है और वह प्रभु की हजूरी में सरोपा ले के जाता है।4।14।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment