Raag Sriraag•Guru Nanak Dev ji•Ang 18
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, First Mehl:
As metal merges with metal, those who chant the Praises of the Lord are absorbed into the Praiseworthy Lord.Like the poppies, they are dyed in the deep crimson color of Truthfulness.Those contented souls who meditate on the Lord with single-minded love, meet the True Lord. ||1||
O Siblings of Destiny, become the dust of the feet of the humble Saints.In the Society of the Saints, the Guru is found. He is the Treasure of Liberation, the Source of all good fortune. ||1|| Pause ||
Upon that Highest Plane of Sublime Beauty, stands the Mansion of the Lord.By true actions, this human body is obtained, and the door within ourselves which leads to the Mansion of the Beloved, is found.The Gurmukhs train their minds to contemplate the Lord, the Supreme Soul. ||2||
By actions committed under the influence of the three qualities, hope and anxiety are produced.Without the Guru, how can anyone be released from these three qualities? Through intuitive wisdom, we meet with Him and find peace.Within the home of the self, the Mansion of His Presence is realized when He bestows His Glance of Grace and washes away our pollution. ||3||
Without the Guru, this pollution is not removed. Without the Lord, how can there be any homecoming?Contemplate the One Word of the Shabad, and abandon other hopes.O Nanak, I am forever a sacrifice to the one who beholds, and inspires others to behold Him. ||4||12||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
प्रभु की महिमा करके गुणों के मालिक प्रभु में मनुष्य इस तरह लीन हो जाता है, जैसे (सोना आदि धातु का बना हुआ जेवर ढल के) मुड़ (उसी) धातु के साथ एकरूप हो जाता है। (महिमा की इनायत से) मनुष्य पर गाढ़ा लाल रंग चढ़ जाता है (मनुष्य का चेहरा चमक उठता है)। पर वह अडोल प्रभु उन संतोखी जीवन वालों को ही मिलता है जो परमेश्वर की महिमा करते करते उस एक के प्रेम में ही (मगन रहते) हैं।1।
(अगर प्रभु का दर्शन करना है तो) संत जनों के चरणों की धूल बनो। संत जनों की सभा में (सत्संग में) गुरु मिलता है जो विकारों से बचा लेता है।1। रहाउ।
परमात्मा (के रहने) का सुंदर स्थल ऊँचा है, उस का महल (सब से) ऊपर है। उस का दर उसका घर महल प्यार से मिलता है। टिके हुए (अच्छे) आचरण से उसे ढूँढना है (पर ऊँचा आचरण भी कोई आसान खेल नहीं, मन विकारों की ओर ही प्रेरता रहता है, तथा) मन को गुरु के द्वारा सीधे रास्ते लगाना, सर्व-व्यापी प्रभु के गुणों की विचार से समझाना है।2।
(दुनियां में आम तौर पे) माया के तीन गुणों के अधीन रह के ही कर्म किए जाते हैं, जिस करके आशाओं व शंकाओं का चक्र बना रहता है। (इनके कारण मन भी अशांत रहता है) ये अशांति गुरु की शरण पड़े बिना नहीं हटती। (गुरु के द्वारा ही अडोलता पैदा होती है), अडोलता में टिके रह के ही आत्मिक आनन्द मिलता है। जब प्रभु मेहर की नजर करता है, मनुष्य (अपने मन की) मैल साफ करता है (और मन भटकने से हट जाता है) और अडोलता में परमात्मा के ठिकाने को (अपने अंदर ही) पहचान लेता है।3।
गुरु के बगैर मन की मैल नहीं धुलती। परमात्मा में जुड़े बिना मानसिक अडोलता नही मिलती। (हे भाई!) (रिजक देने वाले) एक प्रभु की ही महिमा विचारनी चाहिए। (जो महिमा करता है वह) और-और आशाएं त्याग देता है। हे नानक! (कह:) जो गुरु स्वयं प्रभु के दर्शन करके मुझे दर्शन करवाता है, मैं उससे सदा सदके जाता हूँ।4।12।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Waheguru ji
ReplyDelete