Raag Sriraag•Guru Nanak Dev ji•Ang 17,18
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, First Mehl:
Come, my dear sisters and spiritual companions; hug me close in your embrace.Let's join together, and tell stories of our All-powerful Husband Lord.All Virtues are in our True Lord and Master; we are utterly without virtue. ||1||
O Creator Lord, all are in Your Power.I dwell upon the One Word of the Shabad. You are mine-what else do I need? ||1|| Pause ||
Go, and ask the happy soul-brides, ""By what virtuous qualities do you enjoy your Husband Lord?"""We are adorned with intuitive ease, contentment and sweet words.We meet with our Beloved, the Source of Joy, when we listen to the Word of the Guru's Shabad." ||2||
You have so many Creative Powers, Lord; Your Bountiful Blessings are so Great.So many of Your beings and creatures praise You day and night.You have so many forms and colors, so many classes, high and low. ||3||
Meeting the True One, Truth wells up. The truthful are absorbed into the True Lord.Intuitive understanding is obtained and one is welcomed with honor, through the Guru's Word, filled with the Fear of God.O Nanak, the True King absorbs us into Himself. ||4||10||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
हे सत्संगी सहेलियो व बहनों! आओ, प्यार से (सत्संग में) इकट्ठे हों, सत्संग में मिल के उस प्रभु-पति की बातें करें जो सर्व-शक्तिमान है। (हे सहेलिओ!) उस सदा स्थिर मालक में सारे ही गुण हैं (उस से विछुड़ के ही) सारे अवगुण हमारे में आ जाते हैं।1।
हे कर्तार! हरेक जीव तेरे हुक्म में (ही चल सकता है)। जब तेरी महिमा की वाणी का विचार करते हैं (तब ये समझ आती है कि) जब तू (हमारे सिर पर रक्षक है, रखवाला है), तो और कोई हमारा क्या बिगाड़ सकते हैं।1 रहाउ।
(हे सत्संगी बहिनों! बेशक) जा के सुहागन (जीव-स्त्री) को पूछ लो कि तुमने किन गुणों से प्रभु मिलाप हासिल किया है। वहाँ से यही पता लगेगा कि वे अडोलता से, संतोष से और मीठे बोलों से श्रिंगारी हुई हैं (तभी उन्हें मिल गया)। वह आनन्द दाता प्रभु-पति तभी मिलता है, जब गुरु का उपदेश ध्यान से सुना जाए (तथा संतोष, मृदुभाषी मीठे बोलों वाले गुण धारण किये जाएं)।2।
हे प्रभु! तेरी बेअंत ताकतें हैं, तेरी बेअंत बख्शिशें हैं। बेअंत जीव दिन रात तेरी तारीफ कर रहे हैं। तेरे बेअंत ही रूप-रंग हैं, तेरे पैदा किये बेअंत जीव हैं, जो कोई ऊँची व कोई नीच जातियों में हैं।3।
हे नानक! यदि मनुष्य स्मरण करते हुए अडोल प्रभु में लीन रहे, तो उसे प्रमात्मा मिल जाता है। परमात्मा (उसके हृदय में) प्रगट हो जाता है, उसकी तवज्जो (प्रभु चरणों में) जुड़ी रहती है, (प्रभु के दर पर) उसे आदर मिलता है, गुरु के वचन पर चल के वह संसारिक डर खत्म कर लेता है, तथा सदा स्थिर रहने वाला अडोल प्रभु-पातशाह उसको स्वयं ही अपने चरणों में जोड़ लेता है।4।10।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment