Siree Raag, First Mehl:
With the body of saffron, and the tongue a jewel, and the breath of the body pure fragrant incense;With the face anointed at the sixty-eight holy places of pilgrimage, and the heart illuminated with wisdom-with that wisdom, chant the Praises of the True Name, the Treasure of Excellence. ||1||
O Baba, other wisdom is useless and irrelevant.If falsehood is practiced a hundred times, it is still false in its effects. ||1|| Pause ||
You may be worshipped and adored as a Pir (a spiritual teacher); you may be welcomed by all the world;You may adopt a lofty name, and be known to have supernatural spiritual powers-even so, if you are not accepted in the Court of the Lord, then all this adoration is false. ||2||
No one can overthrow those who have been established by the True Guru.The Treasure of the Naam, the Name of the Lord, is within them, and through the Naam, they are radiant and famous.They worship the Naam, and they believe in the Naam. The True One is forever Intact and Unbroken. ||3||
When the body mingles with dust, what happens to the soul?All clever tricks are burnt away, and you shall depart crying.O Nanak, those who forget the Naam-what will happen when they go to the Court of the Lord? ||4||8||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
जिस मनुष्य का शरीर केसर (जैसा शुद्ध विकार रहित) हो, जिसकी जिहवा (प्रभु की महिमा के) रतनों से जड़ी हो, जिसके शरीर के हरेक श्वासउस की लकड़ी की सुगंधि वाली हो (भाव, प्रभु के नाम की याद से सुगन्धित हों), जिस मनुष्य के माथे पे अढ़सठ तीर्थों का टीका लगा हो (भाव, जो प्रभु का नाम जप के अढ़सठ तीरथों से भी ज्यादा पवित्र हो चुका हो) उस मनुष्य के अंदर मति खिलती है, उस प्रफूल्लित हुई बुद्धि से ही सच्चा नाम सलाहा जा सकता है, गुणों का खजाना प्रभु सराहा जा सकता है।1।
प्रभु के नाम से वंचित हुई बुद्धि (आदमी को) और-और ही तरफ ले जाती है। महिमा छोड़ के अगर और कर्म सैकड़ों बार भी करें (तो कुछ नहीं बनता, क्योंकि,) झूठा कर्म करने से झूठ का ही जोर बढ़ता है।1। रहाउ।
अगर कोई मनुष्य पीर कहलाने लगे, सारा संसार आ के उसके दर्शन करे, उसकी पूजा होने लग जाए, यदि वह पहुँचा हुआ (करामाती) योगी गिना जाने लगे, बहुत नामवर मशहूर हो जाए (तो भी ये सब कुछ किसी अर्थ के नहीं, क्योंकि) अगर प्रभु की हजूरी में किये कर्मों का हिसाब होने के समय उसको इज्जत नहीं मिलती, तो (दुनिया में हुई) सारी पूजा खुआर ही करती है।2।
जिस लोगों को सत्गुरू ने साबाशी दी है, उनकी उस इज्जत को कोई मिटा नहीं सकता (क्योंकि) उनके हृदय में प्रभु के नाम का खजाना बसता है उनके अंदर नाम ही बसता है। (ये पक्का नियम जानो कि) प्रभु का नाम ही पूजा जाता है, नाम हीसत्कारा जाता है। प्रभु ही सदा एक रस सदा स्थिर रहने वाला है।3।
(जो मनुष्यों ने कभी नाम नहीं जपा, उनका) शरीर जब मिट्टी हो के मिट्टी में मिल गया, तो नामहीन जिंद का हाल बुरा ही होता है। (दुनियां में की) सारी चतुराईयां राख हो जातीं हैं, जगत से जीव दुखी हो के ही चलता है।
हे नानक! अगर प्रभु का नाम भुला दें, तो प्रभु के दर पे पहुँच के बुरा हाल ही होता है।4।7।
Comments
Post a Comment