Raag Sriraag•Guru Nanak Dev ji•Ang 16,17
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, First Mehl:
Believing, all tastes are sweet. Hearing, the salty flavors are tasted;Chanting with one's mouth, the spicy flavors are savored. All these spices have been made from the Sound-current of the Naad.The thirty-six flavors of ambrosial nectar are in the Love of the One Lord; they are tasted only by one who is blessed by His Glance of Grace. ||1||
O Baba, the pleasures of other foods are false.Eating them, the body is ruined, and wickedness and corruption enter into the mind. ||1|| Pause ||
My mind is imbued with the Lord's Love; it is dyed a deep crimson. Truth and charity are my white clothes.The blackness of sin is erased by my wearing of blue clothes, and meditation on the Lord's Lotus Feet is my robe of honor.Contentment is my cummerbund, Your Name is my wealth and youth. ||2||
O Baba, the pleasures of other clothes are false.Wearing them, the body is ruined, and wickedness and corruption enter into the mind. ||1|| Pause ||
The understanding of Your Way, Lord, is horses, saddles and bags of gold for me.The pursuit of virtue is my bow and arrow, my quiver, sword and scabbard.To be distinguished with honor is my drum and banner. Your Mercy is my social status. ||3||
O Baba, the pleasures of other rides are false.By such rides, the body is ruined, and wickedness and corruption enter into the mind. ||1|| Pause ||
The Naam, the Name of the Lord, is the pleasure of houses and mansions. Your Glance of Grace is my family, Lord.The Hukam of Your Command is the pleasure of Your Will, Lord. To say anything else is far beyond anyone's reach.O Nanak, the True King does not seek advice from anyone else in His decisions. ||4||
By such sleep, the body is ruined, and wickedness and corruption enter into the mind. ||1|| Pause ||4||7||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
अगर मन प्रभु की याद में परच जाए, तो इसको (दुनिया के) सारे मीठे स्वाद वाले पदार्थ समझो। यदि ध्यान हरि के नाम में जुड़ने लग जाए, तो इसे नमकीन पदार्थ जानो। मुंह के साथ प्रभु का नाम उचारना खट्टे स्वाद वाले पदार्तों जैसा है। परमात्मा की महिमा का कीरतन मसाले (के समान) जानो। परमात्मा के साथ एक रस प्रेम छत्तीस किस्मों के स्वादिष्ट भोजन हैं। (पर यह उच्च दात उसीको मिलती है) जिस पे (प्रभु मेहर की) नज़र करता है।1।
जिस पदार्तों के खाने से शरीर रोगी हो जाता है, और मन में (भी कई) बुरे ख्याल चल पड़ते हैं, उन पदार्तों को खाने से खुआर होते है।1। रहाउ।
प्रभु प्रीत में मन रंगा जाए, ये लाल पोशाक (समान) है। दान-पुण्य करना (जरूरतमंदों की सेवा करनी) ये सफेद पोशाक समझो। अपने मन में से कालख़ काट देनी नीले रंग की पोशाक समझो। प्रभु चरणों का ध्यान चोगा है। हे प्रभु! संतोष को मैंने अपनी कमर का पटका (कमरबंद) बनाया है, तेरा नाम ही मेरा धन है मेरी जवानी है।2।
जिस पहनने से शरीर दुखी हो, और मन में भी बुरे ख्याल चल पड़ें, ऐसे पहनने का शौक और चाव खुआर करते हैं।1। रहाउ।
हे प्रभु! तेरे चरणों में जुड़ने का जीवन-राह समझना (मेरे वास्ते) सोने की दुमची वाले और (सुंदर) काठी वाले घोड़ों की सवारी (के बराबर) है। तेरी महिमा का उद्यम करना (मेरे वास्ते) भत्थे, तीर कमान, बरछी और तलवार के गातरे के समान है। (तेरे दर पे) इज्जत के साथ आजाद होना (मेरे वास्ते) वाजा व नेजा हैं। तेरी मेहर (की नजर) मेरे लिए ऊँचा कुल (जाति) है।3।
जिस घुडसवारी के करने से शरीर दुखी हो, मन में (अहंकार आदि के) कई विकार पैदा हो जाएं, वह घुड़सवारी और उसका चाव खुआर करता है।1। रहाउ।
महलों का बसेरा (मेरे वास्ते) तेरा नाम जपने से पैदा हुई खुशी ही है। तेरी मेहर की नजर मेरा कुटंब है (जो खुशी मुझे अपना परिवार देख के होती है, वही तेरी मेहर की नज़र में से मिलेगी)। (दुनिया से अपना) हुक्म (मनवाना) तथा (हुक्म के) और-और बोल बोलने (और इसमें खुशी महसूस करनी मेरे वास्ते) तेरी रजा में राजी रहना है।
हे नानक! सदा स्थिर रहने वाला प्रभु पातशाह ऐसे जीवन वाले से (कोई) सवाल जवाब नहीं करता (भाव, उसका जीवन उसकी नज़रों में स्वीकार है)।4।
(प्रभु की महिमा की खुशी छोड़ के) अन्य ऐशौ-ईश्रत की खुशी खुआर करती है, क्योंकि, और-और ऐशौ-ईश्रत शरीर को रोगी करते हैंऔर मन में भी विकार चल पड़ते हैं।1। रहाउ।4।7। रहाउ।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Waheguru ji
ReplyDelete