Raag sriraag•Guru Nanak dev ji•Ang 15
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, First Mehl:
Greed is a dog; falsehood is a filthy street-sweeper. Cheating is eating a rotting carcass.Slandering others is putting the filth of others into your own mouth. The fire of anger is the outcaste who burns dead bodies at the crematorium.I am caught in these tastes and flavors, and in self-conceited praise. These are my actions, O my Creator! ||1||
O Baba, speak only that which will bring you honor.They alone are good, who are judged good at the Lord's Door. Those with bad karma can only sit and weep. ||1|| Pause ||
The pleasures of gold and silver, the pleasures of women, the pleasure of the fragrance of sandalwood,The pleasure of horses, the pleasure of a soft bed in a palace, the pleasure of sweet treats and the pleasure of hearty meals-these pleasures of the human body are so numerous; how can the Naam, the Name of the Lord, find its dwelling in the heart? ||2||
Those words are acceptable, which, when spoken, bring honor.Harsh words bring only grief. Listen, O foolish and ignorant mind!Those who are pleasing to Him are good. What else is there to be said? ||3||
Wisdom, honor and wealth are in the laps of those whose hearts remain permeated with the Lord.What praise can be offered to them? What other adornments can be bestowed upon them?O Nanak, those who lack the Lord's Glance of Grace cherish neither charity nor the Lord's Name. ||4||4||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
हे मेरे कर्तार! मेरी तो ये करतूतें हैं; खाने का लालच (मेरे अंदर) कुत्ता है (जो हर वक्त खाने को मांगता है भौंकता है), झूठ (बोलने की आदत मेरे अंदर) चूहड़ा है (जिसने मुझे बहुत नीच कर दिया है), (दूसरों को) ठग के खाना (मेरे अंदर) मुरदार है (जो स्वार्थ की बदबू बढ़ा रहा है), पराई निंदा मेरे मुंह में समूची पराई मैल है, क्रोधाग्नि (मेरे अंदर) चंडाल (बनी हुई है), मुझे कई चसके हैं, मैं अपने आप को वडिआता हूँ, स्वै-प्रशंसा में लिप्त हूँ।1।
वे बोल बोलने चाहिए (जिससे प्रभु की हजूरी में) इज्जत मिले। वही मनुष्य (असल में) अच्छे हैं, जो परमेश्वर की हजूरी में अच्छे कहे जाते हैं, मंदकर्मी बंदे चिन्ता मेंझुरते ही हैं।1। रहाउ।
सोना चांदी (एकत्र करने) का चस्का, स्त्री (भाव, काम) का चस्का, सुगंधियों की लगन, घोड़ों (की सवारी) का शौक, (नर्म नर्म) सेजों (सुंदर) महलों की लालसा, (स्वाद भरपूर) मीठे पदार्थ, तथा मास (खाने) का चस्का- अगर मनुष्य के शरीर को इतने चस्के लगे हुये हैं, तो परमात्मा के नाम का ठिकाना किस हृदय में हो सकता है? 2।
बोल वही बोले हुए बढ़िया हैं जिस बोल के बोलने से (प्रभु की हजूरी में) आदर मिलता है। हे मूर्ख अन्जान मन! सुन, फीके बोल (नाम रस विहीन) बोलने से दुख मिलता है (भाव, यदि सारी उम्र सिर्फ निरी-कोरी बातें ही करते रहे, जो प्रभु की याद से खाली हों तो दूखी ही रहते हैं) प्रभु की महिमा के बिना और सब बातें व्यर्थ हैं। जो मनुष्य (प्रभु की महिमा करके) उस प्रभु को प्यारे लगते हैं वही अच्छे हैं।3।
जो लोगों के हृदय में प्रभु हर वक्त बस रहा है, वे अक्ल वाले हैं, इज्जत वाले हैं और धनवान हैं। ऐसे भले मनुष्यों की सिफतिनहीं की जा सकती। उनके जैसा खूबसूरत और कौन है? हे नानक! प्रभु की नज़र से वंचित लोग उसके नाम से नहीं जुड़ते, बल्कि, उसके दिए धन-पदार्तों में मस्त रहते हैं।4।4।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment