Raag Sriraag •Guru Nanak dev ji•Ang 23,24
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, First Mehl, Third House:
Make this body the field, and plant the seed of good actions. Water it with the Name of the Lord, who holds all the world in His Hands.Let your mind be the farmer; the Lord shall sprout in your heart, and you shall attain the state of Nirvaanaa. ||1||
You fool! Why are you so proud of Maya?Father, children, spouse, mother and all relatives-they shall not be your helpers in the end. || Pause ||
So weed out evil, wickedness and corruption; leave these behind, and let your soul meditate on God.When chanting, austere meditation and self-discipline become your protectors, then the lotus blossoms forth, and the honey trickles out. ||2||
Bring the twenty-seven elements of the body under your control, and throughout the three stages of life, remember death.See the Infinite Lord in the ten directions, and in all the variety of nature. Says Nanak, in this way, the One Lord shall carry you across. ||3||26||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
इस शरीर को धरती बना, अपने (रोजमर्रा के) कामों को बीज बना, परमात्मा के नाम के पानी से (इस जमीन की) सिंचाई कर। अपने मन को किसान बना, परमात्मा का नाम अपने हृदय में उगा। इस तरह (हे भाई!) वह आत्मिक अवस्था प्राप्त कर लेगा जहां कोई वासना पहुँच नहीं कर सकती।1।
हेमूर्ख! माया का गुमान कयों करता है? पिता, पुत्र, स्त्री, मां-ये सारे अंत में तेरे सहायक नहीं बन सकते। रहाउ।
जो मनुष्य गलत विषौ-विकारों को हृदय रूपी भूमि में से इस तरह उखाड़ फेंकता है जैसे खेतों में से नदीन। इन विकारों का त्याग करके जो मनुष्य अपने अंदर एक-चित्त हो के प्रभु को स्मरण करता है, जब जप, तप व संजम (उसके आत्मिक जीवन के) रक्षक बनते हैं, तो उसका हृदय कमल खिल उठता है। उसके अंदर आत्मिक आनंद का रस मानों सिमने लगता है, चूने लगता है।2।
हे नानक! जो मनुष्य 27 ही नक्षत्रों में (भाव) हर रोज (प्रभु का नाम धन) एकत्र कर रहे हैं, जो मनुष्य अपनी तीनों ही अवस्थाओं (बालपन, जवानी और बुढ़ापा) में मौत को याद रखे, जो चार वेदों, छह शास्त्रो और अठारह पुराणों (आदि सारी धार्मिक पुस्तकों) में परमात्मा (के नाम) को ही खोजें तो इस तरह परमात्मा उस को (संसार समुंदर से) पार लंघा लेता है।3।26।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment