Raag Sriraag •Guru Nanak Dev ji•Ang 18
- Get link
- X
- Other Apps
Siree Raag, First Mehl:
It all worked out-I was saved, and the egotism within my heart was subdued.The evil energies have been made to serve me, since I placed my faith in the True Guru.I have renounced my useless schemes, by the Grace of the True, Carefree Lord. ||1||
O mind, meeting with the True One, fear departs.Without the Fear of God, how can anyone become fearless? Become Gurmukh, and immerse yourself in the Shabad. ||1|| Pause ||
How can we describe Him with words? There is no end to the descriptions of Him.There are so many beggars, but He is the only Giver.He is the Giver of the soul, and the praanaa, the breath of life; when He dwells within the mind, there is peace. ||2||
The world is a drama, staged in a dream. In a moment, the play is played out.Some attain union with the Lord, while others depart in separation.Whatever pleases Him comes to pass; nothing else can be done. ||3||
The Gurmukhs purchase the Genuine Article. The True Merchandise is purchased with the True Capital.Those who purchase this True Merchandise through the Perfect Guru are blessed.O Nanak, one who stocks this True Merchandise shall recognize and realize the Genuine Article. ||4||11||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
(मेरे वास्ते बहुत) अच्छा हुआ कि मेरी जिंद विकारों से बच गई, मेरे हृदय में से अहम् मर गया। मुझे अपने गुरु का थापड़ा (पीठ पे शाबाशी भरा हाथ) मिला, और विकार (मुझे खुआर करने की बजाए) उल्टे मेरे बस में हो गये। अडोल बेपरवाह प्रभु (मुझे मिल गया), मैंने (माया मोह की) व्यर्थ की कल्पना छोड़ दी।1।
हे (मेरे) मन! जब वह अडोल प्रभु मिल जाता है, तो दुनिया का डर सहम दूर हो जाता है। जब तक प्रमात्मा का भय अदब मन में ना हो, मनुष्य दुनिया के डरों से बच नहीं सकता। (और परमात्मा का भय-अदब तब ही पैदा होता है जब जीव) गुरु के द्वारा शब्द से जुड़ता है।1। रहाउ।
मनुष्य दुनिया वाली मांग कितनी ही मांगता रहता है, मांगें मांगने में कमी होती ही नहीं (भाव, दुनियावी मांगें खत्म नहीं होतीं) (फिर) बेअंत जीव हैं मांगे मांगने वाले, और देने वाला सिर्फ एक परमात्मा है (पर इस मांगने में सुख भी नहीं है)। जिस परमात्मा ने जिंद प्राण सुख दिये हुए हैं, यदि वह मन में बस जाए, तब ही सुख होता है।2।
जगत (मानों) सपना है, जगत एक खेल बना हुआ है। जीव एक छिन में (जिंदगी की) खेल खेल के चला जाता है। (प्रभु की) संजोग-सत्य से प्राणी मिल के इकट्टे होते हैं। विजोग-सत्य अनुसार जीव (यहां से) उठ के चले जाते हैं। जो कुछ परमात्मा को अच्छा लगता है, वही होता है (उसके उलट) और कुछ नहीं किया जा सकता।3।
सदा स्थिर रहने वाले प्रभु का नाम ही असल सौदा है और पूंजी है (जिसके व्यापार के लिए जीव यहां आया है)। ये सौदा गुरु के द्वारा ही खरीदा जा सकता है। जिस लोगों ने यह सौदा खरीदा है उनको पूरे गुरु की शाबाशी मिलती है। हे नानक! जिस के पास यह सच्चा सौदा होता है, इस वस्तु की कद्र भी वही जानता है।4।11।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment