Raag Dhanaasree\Sohila•Guru Nanak Dev ji•Ang 13
- Get link
- X
- Other Apps
Raag Dhanaasree, First Mehl:
Upon that cosmic plate of the sky, the sun and the moon are the lamps. The stars and their orbs are the studded pearls.The fragrance of sandalwood in the air is the temple incense, and the wind is the fan. All the plants of the world are the altar flowers in offering to You, O Luminous Lord. ||1||
What a beautiful Aartee, lamp-lit worship service this is!O Destroyer of Fear, this is Your Ceremony of Light.The Unstruck Sound-current of the Shabad is the vibration of the temple drums. ||1|| Pause ||
You have thousands of eyes, and yet You have no eyes. You have thousands of forms, and yet You do not have even one.You have thousands of Lotus Feet, and yet You do not have even one foot. You have no nose, but you have thousands of noses. This Play of Yours entrances me. ||2||
Amongst all is the Light-You are that Light.By this Illumination, that Light is radiant within all.Through the Guru's Teachings, the Light shines forth.That which is pleasing to Him is the lamp-lit worship service. ||3||
My mind is enticed by the honey-sweet Lotus Feet of the Lord. Day and night, I thirst for them.Bestow the Water of Your Mercy upon Nanak, the thirsty song-bird, so that he may come to dwell in Your Name. ||4||3||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
सारा आकाश (जैसे कि) थाल है। सूरज और चाँद (उस थाल में) दिये बने हुए हैं। तारों के समूह, जैसे, थाल में मोती रखे हुए हैं। मलय पर्वत से आने वाली हवा, जैसे धूप (धूणे की सुगंध) है। हवा चौर कर रही है। सारी बनस्पति ज्योति-रूप (प्रभु की आरती) वास्ते फूल दे रही है।1।
हे जीवों के जनम, मरन, नाश करने वाले! (कुदरति में) कैसी सुंदर तेरी आरती हो रही है! (सभ जीवों में चल रहीं) एक ही जीवन तरंगें, मानों तेरी आरती के वास्ते नगारे बज रहे है।1। रहाउ।
(सभ जीवों में व्यापक होने के कारण) हजारों तेरी आँखें हैं (पर, निराकार होने की वजह से, हे प्रभु) तेरी कोई आँख नहीं। हजारों तेरी शक्लें हैं, पर तेरी कोई भी शक्ल नहीं है। हजारों तेरे सुंदर पैर हैं (पर निराकार होने के कारण) तेरा एक भी पैर नहीं। हजारों तेरे नाक हैं, पर तू नाक के बिना ही है। तेरे ऐसे चमत्कारों ने मुझे हैरान किया हुआ है।2।
सारे जीवों में एक वही परमात्मा की ज्योति बरत रही है। उस ज्योति के प्रकाश से सारे जीवों में प्रकाश (सूझ-बूझ) है। पर, इस ज्योति का ज्ञान गुरु की शिक्षा से ही होता है। (गुरु के द्वारा ही ये समझ पड़ती है कि हरेक के अंदर परमात्मा की ज्योति है) (इस सर्व-व्यापक ज्योति की) आरती ये है कि जो कुछ भी उसकी रजा में हो रहा है, वह जीव को अच्छा लगे (प्रभु की रजा में रहना ही प्रभु की आरती करना है)।3।
हे हरि! तुम्हारे चरण-रूपी कमल फूलों के लिए मेरा मन ललचाता है, हर रोज मुझे इस रस की प्यास लगी हुई है। मुझ नानक पपीहे को अपनी मेहर का जल दे, जिस (की इनायत) से मैं तेरे नाम में टिका रहूँ।4।3।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Waheguru Ji
ReplyDelete