Japji sahib•Guru Nanak Dev ji•Ang5
- Get link
- X
- Other Apps
japji sahib pauree 24:
Endless are His Praises, endless are those who speak them.Endless are His Actions, endless are His Gifts.Endless is His Vision, endless is His Hearing.His limits cannot be perceived. What is the Mystery of His Mind?The limits of the created universe cannot be perceived.Its limits here and beyond cannot be perceived.Many struggle to know His limits,But His limits cannot be found.No one can know these limits.The more you say about them, the more there still remains to be said.Great is the Master, High is His Heavenly Home.Highest of the High, above all is His Name.Only one as Great and as High as God.Can know His Lofty and Exalted State.Only He Himself is that Great. He Himself knows Himself.O Nanak, by His Glance of Grace, He bestows His Blessings. ||24||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
उस निरंकार की स्तुति करने की कोई सीमा नहीं तथा कहने से भी उसकी प्रशंसा का अन्त नहीं हो सकता ।सृजनहार द्वारा रची गई सृष्टि का भी कोई अन्त नहीं परंतु जब वह देता है तब भी उसका कोई अन्त नहीं है ।उसके देखने व सुनने का भी अन्त नहीं है, अर्थात्-वह निरंकार सर्वद्रष्टा व सर्वश्रोता है ।ईश्वर के हृदय का रहस्य क्या है, उसका बोध भी नहीं हो सकता ।इस सृष्टि का प्रसार जो उसने किया उसकी अवधि अथवा सीमा को भी नहीं जाना जा सकता ।उसके आदि व अन्त को भी नहीं जाना जा सकता ।अनेकानेक जीव उसका अन्त पाने के लिए बिलखते फिर रहे हैं ।किन्तु उस अथाह, अनन्त अकाल पुरुष का अंत नहीं पाया जा सकता ।उसके गुणों का अन्त कहाँ होता है यह कोई नहीं जान सकता ।उस पारब्रह्म की प्रशंसा, स्तुति, आकार अथवा गुणों को जितना कहा जाता है वह उतने ही अधिक होते जाते हैं ।निरंकार सर्वश्रेष्ठ है, उसका स्थान सर्वोच्च है ।किन्तु उस सर्वश्रेष्ठ निरंकार का नाम महानतम है ।यदि कोई शक्ति उससे बड़ी अथवा ऊँची है,तो वह ही उस सर्वोच्च मालिक को जान सकती है ।निरंकार अपना सर्वस्व स्वयं ही जानता है अथवा जान सकता है, अन्य कोई नहीं ।सतिगुरु नानक देव जी का कथन है कि वह कृपासागर जीवों पर करुणा करके उनके कर्मों के अनुसार उन्हें समस्त पदार्थ प्रदान करता है॥ २४॥
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment