Jap ji Sahib•Guru Nanak Dev ji• Ang 7
- Get link
- X
- Other Apps
Jap ji sahib pauree 31,32
On world after world are His Seats of Authority and His Storehouses.Whatever was put into them, was put there once and for all.Having created the creation, the Creator Lord watches over it.O Nanak, True is the Creation of the True Lord.I bow to Him, I humbly bow.The Primal One, the Pure Light, without beginning, without end. Throughout all the ages, He is One and the Same. ||31||
If I had 100,000 tongues, and these were then multiplied twenty times more, with each tongue,I would repeat, hundreds of thousands of times, the Name of the One, the Lord of the Universe.Along this path to our Husband Lord, we climb the steps of the ladder, and come to merge with Him.Hearing of the etheric realms, even worms long to come back home.O Nanak, by His Grace He is obtained. False are the boastings of the false. ||32||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
उसका आसन प्रत्येक लोक में है तथा प्रत्येक लोक में उसका भण्डार है।उस परमात्मा ने सभी भण्डारों को एक ही बार परिपूर्ण कर दिया है।वह सृजनहार रचना कर करके सृष्टि को देख रहा है।हे नानक ! उस सत्यस्वरूप निरंकार की सम्पूर्ण रचना भी सत्य है।नमस्कार है, सिर्फ उस सर्गुण स्वरूप निरंकार को नमस्कार है।जो सभी का मूल, रंग रहित, पवित्र स्वरूप, आदि रहित, अनश्वर व अपरिवर्तनीय स्वरूप है॥ ३१॥
एक जिव्हा से लाख जिव्हा हो जाएँ, फिर लाख से बीस लाख हो जाएँ।फिर एक-एक जिव्हा से लाख-लाख बार उस जगदीश्वर का एक नाम उच्चारण करें, अर्थात् निशदिन उस प्रभु का नाम सिमरन किया जाए।इस मार्ग से पति-परमेश्वर को मिलने हेतु बनी नाम रूपी सीढ़ियों पर चढ़ कर ही उस अद्वितीय प्रभु से मिलन हो सकता है।वैसे तो ब्रह्म-ज्ञानियों की बड़ी-बड़ी बातें सुनकर निकृष्ट जीव भी देहाभिमान में अनुकरण करने की इच्छा रखते हैं।परंतु गुरु नानक जी कहते हैं कि उस परमात्मा की प्राप्ति तो उसकी कृपा से ही होती है, वरन् ये तो मिथ्या लोगों की मिथ्या ही बातें है ॥ ३२ ॥
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment