jap ji sahib pauree 29,30
Let spiritual wisdom be your food, and compassion your attendant. The Sound-current of the Naad vibrates in each and every heart.He Himself is the Supreme Master of all; wealth and miraculous spiritual powers, and all other external tastes and pleasures, are all like beads on a string.Union with Him, and separation from Him, come by His Will. We come to receive what is written in our destiny.I bow to Him, I humbly bow.The Primal One, the Pure Light, without beginning, without end. Throughout all the ages, He is One and the Same. ||29||
The One Divine Mother conceived and gave birth to the three deities.One, the Creator of the World; One, the Sustainer; and One, the Destroyer.He makes things happen according to the Pleasure of His Will. Such is His Celestial Order.He watches over all, but none see Him. How wonderful this is!I bow to Him, I humbly bow.The Primal One, the Pure Light, without beginning, without end. Throughout all the ages, He is One and the Same. ||30||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
हे मानव ! निरंकार की सर्व-व्यापकता के ज्ञान का भण्डार होना तुम्हारा भोजन है, तुम्हारे हृदय की दया भण्डारिन होगी, क्योंकि दया-भाव रखने से ही सद्गुणों की प्राप्ति होती है। घट-घट में जो चेतन सत्ता प्रकट हो रही है वह नाद बजने के समान है।जिसने सम्पूर्ण सृष्टि को एक सूत्र में बांध रखा है, वही सृजनहार परमात्मा नाथ है, सभी ऋद्धियों-सिद्धियाँ अन्य प्रकार का स्वाद हैं।संयोग व वियोग रूपी नियम दोनों मिलकर इस सृष्टि का कार्य चला रहे हैं, कर्मानुसार ही जीवों को अपने-अपने भाग्य की प्राप्ति होती है।नमस्कार है, सिर्फ उस सर्गुण स्वरूप निरंकार को नमस्कार है।जो सभी का मूल, रंग रहित, पवित्र स्वरूप, आदि रहित, अनश्वर व अपरिवर्तनीय स्वरूप है॥ २९ ॥
एक ब्रह्म की किसी रहस्यमयी युक्ति द्वारा माया की प्रसूति से तीन पुत्र पैदा हुए।इन में से एक ब्रह्मा सृष्टि रचयिता, एक विष्णु संसार का पोषक, और एक शिव संहारक के रूप में दरबार लगाकर बैठ गया।जिस तरह उस अकाल पुरुष को भला लगता है उसी तरह वह इन तीनों को चलाता है और जैसा उसका आदेश होता है वैसा ही कार्य ये देव करते हैं।वह अकाल पुरुष तो इन तीनों को आदि व अन्त समय में देख रहा है किंतु इनको वह अदृश्य स्वरूप निरंकार नज़र नहीं आता, यह अत्याश्चर्यजनक बात है।नमस्कार है, सिर्फ उस सर्गुण स्वरूप निरंकार को नमस्कार है।जो सभी का मूल, रंग रहित, पवित्र स्वरूप, आदि रहित, अनश्वर व अपरिवर्तनीय स्वरूप है॥ ३०॥
Waheguru ji
ReplyDeletegod always blessed uh
Delete