Japji sahib•Guru Nanak dev ji•Ang 3
- Get link
- X
- Other Apps
japji sahib pauree 16:
The chosen ones, the self-elect, are accepted and approved.The chosen ones are honored in the Court of the Lord.The chosen ones look beautiful in the courts of kings.The chosen ones meditate single-mindedly on the Guru.No matter how much anyone tries to explain and describe them,The actions of the Creator cannot be counted.The mythical bull is Dharma, the son of compassion;This is what patiently holds the earth in its place.One who understands this becomes truthful.What a great load there is on the bull!So many worlds beyond this world-so very many!What power holds them, and supports their weight?The names and the colors of the assorted species of beingsWere all inscribed by the Ever-flowing Pen of God.Who knows how to write this account?Just imagine what a huge scroll it would take!What power! What fascinating beauty!And what gifts! Who can know their extent?You created the vast expanse of the Universe with One Word!Hundreds of thousands of rivers began to flow.How can Your Creative Potency be described?I cannot even once be a sacrifice to You.Whatever pleases You is the only good done,You, Eternal and Formless One! ||16||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद):
जिन्होंने प्रभु-नाम का चिन्तन किया है वे श्रेष्ठ संतजन निरंकार के द्वार पर स्वीकृत होते हैं, वे ही वहाँ पर प्रभुख होते हैं।ऐसे गुरुमुख प्यारे अकाल पुरुष की सभा में सम्मान पाते हैं।ऐसे सद्-पुरुष राज दरबार में शोभावान होते हैं।सद्गुणी मानव का ध्यान उस एक सतगुरु (निरंकार) में ही दृढ़ रहता है।यदि कोई व्यक्ति उस सृजनहार के बारे में कहना चाहे अथवा उसकी रचना का लेखा करेतो उस रचयिता की कुदरत का आकलन नहीं किया जा सकता।हुई है जो कि दया का पुत्र है (क्योंकि मन में दया-भाव होगा तभी धर्म-कार्य इस मानव जीव से सम्भव होगा।)जिसे संतोष रूपी सूत्र के साथ बांधा हुआ है।यदि कोई परमात्मा के इस रहस्य को जान ले तो वह सत्यनिष्ठ हो सकता है।यदि कोई ईश्वर के इस कौतुक को नहीं मानता तो उसके मन में यही शंका उत्पन्न होगी कि उस शरीर धारी बैल पर इस धरती का कितना बोझ है, वह कितना बोझ उठाने की समर्था रखता है।क्योंकि इस धरती पर सृजनहार ने जो रचना की है वह परे से परे है, अनन्त है।फिर उस बैल का बोझ किस शक्ति पर आश्रित है।सृजनहार की इस रचना में अनेक जातियों, रंगों तथा अलग-अलग नाम से जाने जाने वाले लोग मौजूद हैं।जिनके मस्तिष्क पर परमात्मा की आज्ञा में चलने वाली कलम से कर्मो का लेखा लिखा गया है।किन्तु यदि कोई जन-साधारण इस कर्म-लेख को लिखने की बात कहे तो वह यह भी नहीं जान पाएगा कि यह लिखा जाने वाला लेखा कितना होगा।लिखने वाले उस परमात्मा में कितनी शक्ति होगी, उसका रूप कितना सुन्दर है।उसकी कितनी दात है, ऐसा कौन है जो उसका सम्पूर्ण अनुमान लगा सकता है।अकाल पुरुष के मात्र एक शब्द से समस्त सृष्टि का प्रसार हुआ है।उस एक शब्द रूपी आदेश से ही सृष्टि में एक से अनेक जीव-जन्तु, तथा अन्य पदार्थों के प्रवाह चल पड़े हैं।इसलिए मुझ में इतनी बुद्धि कहाँ कि मैं उस अकथनीय प्रभु की समर्था का विचार कर सकूं।हे अनन्त स्वरूप ! मैं तुझ पर एक बार भी कुर्बान होने के लायक नहीं हूँ।जो तुझे भला लगता है वही कार्य श्रेष्ठ है।हे निरंकार ! हे पारब्रह्म ! तू सदा शाश्वत रूप हैं ॥ १६॥
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment