japji sahib•Guru Nanak Dev ji•Ang 3
- Get link
- X
- Other Apps
japji sahib pauree 10,11:
Listening-truth, contentment and spiritual wisdom.Listening-take your cleansing bath at the sixty-eight places of pilgrimage.Listening-reading and reciting, honor is obtained.Listening-intuitively grasp the essence of meditation.O Nanak, the devotees are forever in bliss.Listening-pain and sin are erased. ||10||
Listening-dive deep into the ocean of virtue.Listening-the Shaykhs, religious scholars, spiritual teachers and emperors.Listening-even the blind find the Path.Listening-the Unreachable comes within your grasp.O Nanak, the devotees are forever in bliss.Listening-pain and sin are erased. ||11||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
नाम सुनने से मनुष्य को सत्य, संतोष व ज्ञान जैसे मूल धमों की प्राप्ति होती है।नाम को सुनने मात्र से समस्त तीर्थों में श्रेष्ठ अठसठ तीथों के स्नान का फल प्राप्त हो जाता है।निरंकार के नाम को सुनने के बाद बार-बार रसना पर लाने वाले मनुष्य को उसके दरबार में सम्मान प्राप्त होता है।नाम सुनने से परमात्मा में लीनता सरलता से हो जाती है, क्योंकि इससे आत्मिक शुद्धि होकर ज्ञान प्राप्त होता है।हे नानक ! प्रभु के भक्तों को सदैव आत्मिक आनंद का प्रकाश रहता है।परमात्मा का नाम सुनने से समस्त दुखों व दुष्कर्मो का नाश होता है॥ १०॥
नाम सुनने से गुणों के सागर श्री हरि में लीन हुआ जा सकता है।नाम-श्रवण के प्रभाव से ही शेख, पीर और बादशाह अपने पद पर शोभायमान हैं।अज्ञानी मनुष्य प्रभु-भक्ति का मार्ग नाम-श्रवण करने से ही प्राप्त कर सकते हैं।इस भव-सागर की अथाह गहराई को जान पाना भी नाम-श्रवण की शक्ति से सम्भव हो सकता है।हे नानक ! सद्-पुरुषों के अंतर में सदैव आनंद का प्रकाश रहता है।परमात्मा का नाम सुनने से समस्त दुखों व दुष्कर्मो का नाश होता है।॥ ११॥
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment