japji sahib •Guru Nanak Dev ji• Ang 1,2
- Get link
- X
- Other Apps
japji shahib pauree 3
Some sing of His Power-who has that Power?Some sing of His Gifts, and know His Sign and Insignia.Some sing of His Glorious Virtues, Greatness and Beauty.Some sing of knowledge obtained of Him, through difficult philosophical studies.Some sing that He fashions the body, and then again reduces it to dust.Some sing that He takes life away, and then again restores it.Some sing that He seems so very far away.Some sing that He watches over us, face to face, ever-present.There is no shortage of those who preach and teach.Millions upon millions offer millions of sermons and stories.The Great Giver keeps on giving, while those who receive grow weary of receiving.Throughout the ages, consumers consume.The Commander, by His Command, leads us to walk on the Path.O Nanak, He blossoms forth, Carefree and Untroubled. ||3||
Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)
(परमेश्वर की कृपा से ही) जिस किसी के पास आत्मिक शक्ति है, वही उस (सर्वशक्तिमान) की ताकत का यश गायन कर सकता है।कोई उसके द्वारा प्रदत बख्शिशों को (उसकी) कृपादृष्टि मानकर ही उसकी कीर्ति का गुणगान कर रहा है।कोई जीव उसके अकथनीय गुणों व महिमा को गा रहा है।कोई उसके विषम विचारों (ज्ञान) का गान विद्या द्वारा कर रहा है।कोई उसका गुणगान रचयिता व संहारक ईश्वर का रूप जानकर करता है।कोई उसका बखान इस प्रकार करता है कि वह परम सत्ता जीवन देकर फिर वापिस ले लेती है।कोई जीव उस निरंकार को स्वयं से दूर जानकर उसका यश गाता है।कोई उसे अपने अंग-संग जानकर उसकी महिमा गाता है।अनेकानेक ने उसकी कीर्ति का कथन किया है किन्तु फिर अन्त नहीं हुआ।करोड़ों जीवों ने उसके गुणों का कथन किया है, फिर भी-उसका वास्तविक स्वरूप पाया नहीं जा सका।अकाल पुरुष दाता बनकर जीव को भौतिक पदार्थ (अथक) देता ही जा रहा है, (परंतु) जीव लेते हुए थक जाता है।समस्त जीव युगों-युगों से इन पदार्थों का भोग करते आ रहे हैं।आदेश करने वाले निरंकार की इच्छा से ही (सम्पूर्ण सृष्टि के) मार्ग चल रहे हैं।शरी गुरु नानक देव जी सृष्टि के जीवों को सुचेत करते हुए कहते हैं कि वह निरंकार (वाहिगुरु) चिंता रहित होकर (इस संसार के जीवों पर) सदैव प्रसन्न रहता है॥ ३॥
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment