Raag bihagra chhant•Guru Arjan dev ji• Ang 541,542
- Get link
- X
- Other Apps
Bihaagraa, Fifth Mehl, Chhant, First House:
One Universal Creator God. By The Grace Of The True Guru:
I have seen one miracle of the Lord, O my Dear Beloved - whatever He does is righteous and just.The Lord has fashioned this beautiful arena, O my Dear Beloved, where all come and go.The One who fashioned the world causes them to come and go.Some meet the True Guru - the Lord invites them into the Mansion of His Presence; others wander around, deluded by doubt.You alone know Your limits; You are contained in all.Nanak speaks the Truth: listen, Saints - the Lord dispenses even-handed justice. ||1||
*Hindi Translation (हिंदी अनुवाद)*
बिहागड़ा महला ५ छंत घरु १
ईश्वर एक है, जिसे सतगुरु की कृपा से पाया जा सकता है।
हे मेरे प्यारे ! ईश्वर का मैंने एक अदभुत कौतुक देखा है कि वह जो कुछ भी करता है, वह धर्म अनुसार ही न्याय करता है। ईश्वर ने इस सृष्टि को एक ऐसा रंगभवन अथवा अखाड़ा बनाया हुआ है, जहाँ सभी जीवों का जन्म-मरण अटल किया हुआ है अर्थात् इस सृष्टि में प्राणी जन्म के रूप में आते तथा मृत्यु के रूप में चले जाते हैं।जिस ने पृथ्वी की रचना की है, उसने ही जीवों के जन्म-मरण का चक्र नियत किया हुआ है।परमात्मा कुछ जीवों को सतगुरु से मिलाकर उन्हें अपने दरबार में बुला लेता है, किन्तु कई जीव दुविधा में फँसकर भटकते रहते हैं।हे दुनिया के मालिक ! अपना अन्त केवल तू ही जानता है, तू समस्त जीवों में समाया हुआ है।हे संतजनों ! ध्यानपूर्वक सुनो, नानक सत्य ही कहता है कि ईश्वर धर्म अनुसार न्याय में क्रियाशील है॥ १॥
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
What??
ReplyDelete